- Home
- Astrology
- Horoscope
- Rahu Rashifal 2026: नए साल में राहु देगा पैसा, नौकरी और सेहत, कौन-सी 5 राशि रहेगी लकी? पढ़ें राशिफल
Rahu Rashifal 2026: नए साल में राहु देगा पैसा, नौकरी और सेहत, कौन-सी 5 राशि रहेगी लकी? पढ़ें राशिफल
Rahu Rashifal 2026: साल 2026 में राहु 5 राशि वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। इन 5 राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। ये लोग नया काम भी शुरू कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी राहु की स्थिति इनके लिए अच्छी रहेगी।

Rahu-Rashifal-2026
Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को रहस्यमयी और क्रूर ग्रह माना गया है। राहु के बारे में कहा जाता है कि ये ग्रह जिस पर मेहरबान हो जाए उसे रंक से राजा बना देता है। साल 2026 में राहु कुंभ राशि में रहेगा। 2 अगस्त को राहु कुंभ राशि में ही रहते हुए घनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके बाद साल के अंत में 5 दिसंबर को कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। राहु की ये स्थिति 2026 में 5 राशि वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Ketu Rashifal 2026: नए साल में केतु 4 राशि वालों का बढ़ाएंगे बैंक बैलेंस, देंगे नौकरी और सफलता
मेष वालों को होगा धन लाभ
साल 2026 में राहु के प्रभाव के चलते मेष राशि वालों को अच्छा खासा फायदा होगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। अगर लव लाइफ में कोई परेशानी है तो वह भी इस साल दूर हो सकती है। परिवार में खुशहाली रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Shani Sade Sati Dhaiya 2026: नए साल में मेष समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, जानिए उपाय
कर्क वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों को राहु से काफी ज्यादा धन लाभ के योग बन सकते हैं। अटके हुए इस साल इन्हें मिल सकते हैं। पहले किए इन्वेस्टमें का फायदा इस समय मिल सकता है। जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उन्हें भी बड़ा फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
तुला वाले शुरू करेंगे नया काम
इस राशि के लोग साल 2026 में राहु के शुभ प्रभाव के चलते नया काम शुरू कर सकते हैं। अनैतिक कामों जैसे जुएं-सट्टे से भी इन्हें अच्छा-खासा फायदा होने के योग बन सकते हैं या फिर शेयर मार्केट से इन्हें लाभ होगा। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ के योग इस साल बनेंगे।
धनु वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि वालों की सेहत में जो परेशानी पिछले समय से चली आ रही है उसमें आराम मिलेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग बनेंगे। स्टूडेंट्स को भी मेहनत का फल मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।
कुंभ वालों का बढ़ेगा गुड लक
पूरे साल राहु इसी राशि में रहेंगे, जिससे इनके गुड लक में वृद्धि होगी। अगर इनका कोई पैसा कहीं अटका है तो वह मिल सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा, जिससे इनके पराक्रम में वृद्धि होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।