Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: किसका होगा प्रमोशन-किसे मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज? पढ़ें आज का राशिफल

Published : Oct 30, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 30 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: 30 अक्टूबर 2025 को कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि रहेगी। इस दिन शूल, गण्ड, वृ्द्धि, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

30 October 2025 Ka Rashifal: 30 अक्टूबर, गुरुवार को मेष राशि के लोगों की लव लाइफ ठीक रहेगी, नौकरी में प्रमोशन संभव है। वृषभ राशि वाले दूसरे के मामलों में दखल न दें, इन्हें मेहनत का फल मिलेगा। मिथुन राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, लव लाइफ ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले का ट्रांसफर संभव है, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी, 30 या 31 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त

मेष राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। विद्यार्थी को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi Geet Lyrics: भगवान विष्णु को जगाने के लिए कौन-सा गीत गाएं? यहां जानें लिरिक्स

वृषभ राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें नहीं मामला और बिगड़ सकता है। नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग सावधान रहें, ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक रहेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकीत है। लव लाइफ भी ठीक-ठाक रहेगी।

कर्क राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद में जीत मिलने के योग हैं।

सिंह राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग अगर झूठ बोलेंगे तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। आलस के कारण बिजनेस-नौकरी में कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। सेहत का भी ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी संतान की तरक्की देखकर खुश होंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। सोचे हुए काम आज पूरे होंगे। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है।

तुला राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

बेकार के कामों में खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। ऑफिस में टारगेट को लेकर प्रेशर बढ़ सकता है। लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपने पुराने कामों का अच्छा फल आज मिलेगा। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन शुभ है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बिजनेस में आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो ये पैसा डूब सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर आप निराशा का अनुभव करेंगे।

मकर राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग सेहत को लेकर सावधान रहें, कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। पिता की सहायता से अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।

मीन राशिफल 30 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। एक झूठ इनकी परेशानी बढ़ा सकता है। मौसमी बीमारियों से हो सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें। कोई बड़ा सौदा आज न करें। पैसे का लेन-देन सोच-समझकर करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल
Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!