
28 October 2025 Ka Rashifal: 28 अक्टूबर, मंगलवार को मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है, इनकी सेहत ठीक रहेगी। वृष राशि वाले को धन लाभ होगा, ये वाहन सावधानी से चलाएं। मिथुन राशि वाले जिद्दी हो सकते हैं, इनकी इमेज खराब होगी। कर्क राशि वालों को एक्सट्रा इनकम संभव है, लव लाइफ शानदार रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान करने का शुभ समय
इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर कोई पुराना विवाद है तो वह खत्म हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Astro Tips: किस दिन पैसा उधार देने से नाराज हो जाती हैं देवी लक्ष्मी? भूलकर न करें ये गलती
इस राशि के लोगों की लाइफ में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से आज फायदा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
इस राशि के लोग आज बहुत जिद्दी हो सकते हैं, जिस वजह से इनके कुछ काम अटक सकते हैं और इमेज भी खराब हो सकती है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने में ही इनकी भलाई है।
इस राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है जिससे कुछ अटके काम पूरे होंगे। मनचाहा भोजन मिलेगा। किसी धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। पुराना कर्जा चुकाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी।
इस राशि के लोग वाहन का उपयोग सावधानी से करें नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। इससे बने बनाए काम बिगड़ने की संभावना है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पति-पत्नी में विवाद संभव है।
इस राशि के लोगों को ना चाहते हुए भी कोई सख्त फैसला लेना पड़ेगा, जिससे परिवार में विवाद संभव है। आज आप जितना ज्यादा बोलेंगे, उतनी ही परेशानी में पड़ सकते हैं। फालतू खर्चा होने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव पूरे दिन बना रहेगा।
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर फैसला न लें। परिवार में किसी का व्यवहार परेशान कर सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी की स्थिति भी बेहतर रहेगी। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को आज कोई बड़ा धन लाभ होने वाला है। किसी धार्मिक कार्यक्रम या मंदिर में जाने से शांति का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में पहले से सुधार होगा। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोग पैसों के मामले में दूसरों पर भरोसा न करें। पुराने दुश्मनों से सामना हो सकता है। अनजाना भय मन में बना रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलना संभव है। बुजुर्गों की राय से फायदा होगा।
इस राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में जीत मिल सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोगों को दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर भी संभव है। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना होगा नहीं तो पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।