30 सितंबर 2023 को किसके साथ हो सकता है धोखा-कौन पैसा उधार लेने से बचे? जानें डेली राशिफल से

30 सितंबर, शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितिया तिथि का संयोग बन रहा है। शनिवार को रेवती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धाता नाम का शुभ योग बनेगा। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:48 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 29, 2023 8:39 AM IST / Updated: Sep 30 2023, 11:07 AM IST

उज्जैन. 30 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले अनजान लोगों पर भरोसा न करें, नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। वृषभ राशि वाले को बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनका मूड ऑफ हो सकता है। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी और इन्हें संतान से सुख भी मिलेगा। कर्क राशि वालों की अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। पत्नी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। बिजनेस के मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आप कुछ बड़े फैसले आज ले सकते हैं।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई बुरी खबर आपका मूड ऑफ कर सकती है। थोड़ी सी भी लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। आज किसी से पैसे उधार न लें। सेहत में पहले सुधार महसूस होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, इससे काफी राहत मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं।

मिथुन राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार के किसी सदस्य की विवाह की बात तय हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पति-पत्नी में किसी बात पर हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। दैनिक कार्यों से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी निकालें। सेहत ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर रहें। ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर और बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। सेहत के लिहाज से ये समय थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुछ अधूरी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि लाइफ पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। घरेलू माहौल में अनुशासन बना रहेगा।

कन्या राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। संपत्ति के लेन-देन की योजना सफल रहेगी, इससे आपको फायदा भी होगा।

तुला राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा से धन लाभ हो सकता है। परिवार में सभी आपके फैसलों की तारीफ करेंगे। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी अनावश्यक यात्रा पर जाने से बचें। बच्चों से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। आज आप कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। एलर्जी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं।

धनु राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक मामलों में नुकसान होने से तनाव हो सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। करीबी मित्र द्वारा आपकी आलोचना किए जाने से आप निराश हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।

मकर राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं बिजनेस और नौकरी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आज ले सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। निगेटिव लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

कुंभ राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अटका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 30 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। पारिवारिक माहौल में अशांति रहेगी। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियाँ रह सकती हैं। आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Gaya Pitru Paksha Mela 2023: गया को क्यों कहते हैं मोक्ष नगरी, यहां हर साल क्यों लगता है पितृ पक्ष मेला?


Pitru Paksha 2023 Start Date: कब से शुरू होगा पितृ पक्ष, किस दिन कौन-सी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा
Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Iran-Israel War: ईरान का टॉप मिलिट्री कमांडर लापता! क्या इजरायल ने इस्माइल कानी को भी कर दिया ढेर?
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts