
उज्जैन. हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व है। ये 16 दिनों का होता है। इन 16 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण आदि किए जाते हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरूआत 29 सितंबर, शुक्रवार से हो रही है, जो 14 अक्टूबर तक रहेगा। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में पिंडदान आदि करने से पितरों की कृपा हम पर बनी रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
29 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 September 2023)
29 सितंबर 2023, दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास की पूर्णिमा रहेगी। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी। शुक्रवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे केतु नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:17 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
29 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - Sep 29 6:23 PM
चन्द्रास्त - Sep 30 7:00 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM – 12:41 PM
अमृत काल - 07:00 PM – 08:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:45 AM – 05:33 AM
29 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:15 PM – 4:44 PM
कुलिक - 7:50 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM और 12:41 PM – 01:28 PM
वर्ज्यम् - 10:13 AM – 11:40 AM
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha: कैसा होता है श्राद्ध पक्ष में जन्में बच्चों का भविष्य?
श्राद्ध पक्ष कब से कब तक, इन 16 दिनों में कौन-से 5 काम न करें?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।