
उज्जैन. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाता है। इसी दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है। इस बार ये तिथि 28 सितंबर, गुरुवार को है। इसलिए इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व माना गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
28 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 september 2023)
28 सितंबर 2023, दिन गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी। गुरुवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01.48 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:46 से 03:15 तक रहेगा।
गणेश विसर्जन 2023 मुहूर्त
28 सितंबर, गुरुवार को सुबह से शाम तक गणेश विसर्जन किया जा सकता है। ये हैं शुभ मुहूर्त…
- सुबह 06:12 से 07:42 तक
- सुबह 10:42 से दोपहर 03:11 तक
- शाम 04:41 से 06:11 तक
- शाम 06:11 से रात 09:12 तक
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
28 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Sep 28 5:45 PM
चन्द्रास्त - Sep 29 5:56 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM – 12:41 PM
अमृत काल - 06:42 PM – 08:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:44 AM – 05:32 AM
28 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:20 AM – 7:50 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:48 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:06 AM, 03:03 PM – 03:51 PM
वर्ज्यम् - 10:24 AM – 11:50 AM
ये भी पढ़ें-
Ganapati Visarjan 2023: कब करें गणपति विसर्जन? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाला ये खिलाड़ी जेब में रखता है 1 खास ‘चीज’
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।