Aaj Ka Panchang 27 सितंबर 2023: आज करें बुध प्रदोष व्रत, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Sep 27, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-27-Sept-2023

सार

27 सितंबर, बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:17 से 01:47 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस बार 27 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि होने से इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

27 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 september 2023)
27 सितंबर 2023, दिन बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 07.10 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:17 से 01:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

27 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Sep 27 5:06 PM
चन्द्रास्त - Sep 28 4:52 AM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल - 10:05 PM – 11:30 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:44 AM – 05:32 AM

27 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:49 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:17 PM
दुर्मुहूर्त - 11:54 AM – 12:41 PM
वर्ज्यम् - 10:10 AM – 11:35 AM


ये भी पढ़ें-

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाला ये खिलाड़ी जेब में रखता है 1 खास ‘चीज’


पितृ दोष से परेशान हैं तो श्राद्ध पक्ष में करें ये 5 आसान उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज