27 सितंबर 2023 कौन फंस सकता है कानूनी मामलों में-किसके सुलझेंगे पुराने विवाद? जानें डेली राशिफल से

27 सितंबर, बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:17 से 01:47 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 26, 2023 8:16 AM IST

उज्जैन. 27 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले के जीवन में उथल-पुथल रहेगी, इन्हें स्किन से संबंधित बीमारी हो सकती है। वृषभ राशि वाले दोस्तों पर अधिक भरोसा न करें, इन्हें उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मिथुन राशि वाले अपने क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों के संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं, इनके सम्मान में कमी भी आ सकती है। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज मन में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। घर में बड़ों का सम्मान बनाए रखें। बिजनेस से जुड़ी कोई खास बात आज हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। गलत गतिविधियों और कार्यों में समय बर्बाद न करें। सेहत ठीक रहेगी।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि दोस्तों पर अधिक भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। परिजनों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। खांसी, बुखार और अन्य मौसमी परेशानियां रह सकती हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे राहत मिलेगी।

मिथुन राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। यदि किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद है तो उसे सुलझाने का समय आ गया है। मन मुताबिक काम होने से खुशी होगी। अपने क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि किसी वजह से आज आपके आत्मसम्मान में कमी आ सकती है। प्रेम प्रसंगों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना ख्याल रखें। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। विरासत में मिली संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नज़र रखें। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेंगी। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। क्रिएटिव काम करने का मौका मिलेगा। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। डेली रुटिन में बदलाव संभव है।

कन्या राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी को भी पैसा उधार न दे। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ तनाव हो सकता है। सिरदर्द और थकान रह सकती है। भाइयों के बीच संपत्ति के लेन-देन को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी की योजना बन सकती है।

तुला राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में चल रही समस्याओं का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। नई योजना शुरू करने से पहले ठीक से जांच-परख लें।

वृश्चिक राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि रुपए के लेन-देन को लेकर गलतफहमी हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। अगर वाहन या घर के लेन-देन की योजना बन रही है तो आज उस पर ठीक से चर्चा करने का अच्छा समय है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार आज मिल सकता है।

धनु राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि विरोधी आपके बारे में झूठी अफवाहें फैला सकते हैं। पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे। रोजमर्रा के कामों से थोड़ी राहत मिलेगी, जिससे आप अपने शौक पूरे कर सकते हैं। आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।

मकर राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप नौकरी से जुड़े टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। अनियमित दिनचर्या से पेट के रोग हो सकते हैं। आज आप किसी से भी पैसा उधार न लें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपका तनाव बढ़ा सकती है।

कुंभ राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। युवाओं में छुपी प्रतिभा सबके सामने आ सकती है। सेहत को मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें।

मीन राशिफल 27 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि घर के किसी सदस्य के विवाह की योजना आज बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या पड़ोसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए फालतू बातों पर ध्यान न दें और अपने काम पर ध्यान लगाएं। समय आपके अनुकूल है।


ये भी पढ़ें-

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाला ये खिलाड़ी जेब में रखता है 1 खास ‘चीज’


पितृ दोष से परेशान हैं तो श्राद्ध पक्ष में करें ये 5 आसान उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
Maharashtra: दलित के किचन Rahul Gandhi ने पकाया खाना, क्या खाकर हो गए परेशान?
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा