
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कईं तरह के शुभ योगों के बारे में बताया गया है, इन्हीं में से एक है द्विपुष्कर योग। ये योग बहुत ही खास है, जो महीने में 1 या 2 बार ही बनता है। मान्यता है कि इस योग में किए गए सभी शुभ कार्यों का दोगुना फल प्राप्त होता है। इस बार ये शुभ योग 26 सितंबर, मंगलवार को बन रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
26 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 september 2023)
26 सितंबर 2023, दिन मंगलवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वामन द्वादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र सुबह 09.41 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, द्विपुष्कर, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:17 से शाम 04:46 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
26 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:16 PM
चन्द्रोदय - Sep 26 4:23 PM
चन्द्रास्त - Sep 27 3:46 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:54 AM – 12:42 PM
अमृत काल - 09:52 PM – 11:17 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:44 AM – 05:32 AM
26 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:48 AM
कुलिक - 12:18 PM – 1:47 PM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM, 11:05 PM – 11:54 PM
वर्ज्यम् - 01:16 PM – 02:42 PM
ये भी पढ़ें-
जहां होगा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच, वहां ये 5 मंदिर हैं फेमस
कब होगा ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्यग्रहण? जानें इससे जुड़ी हर खास बात
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।