31 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 31 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

31 अगस्त, गुरुवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:00 से 03:34 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 30, 2023 5:51 AM IST

उज्जैन. 31 अगस्त, गुरुवार को मेष राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, लेकिन गलत कामों में समय खराब हो सकता है। वृषभ राशि वालों के अटके हुए कामों में गति आएगी, इनके व्यापारिक संबंध भी मजबूत होंगे। मिथुन राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, जिसके कारण इनका बजट बिगड़ सकता है। कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, कोर्ट केस के मामले अटक सकते हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 31 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। पहले की गई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। गलत कामों में समय खराब हो सकता है। इस कारण आप अपने निजी कार्य ठीक से नहीं कर पाएंगे। घर के बुजुर्गों की उपेक्षा न करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी।

वृषभ राशिफल 31 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, मित्रों की गलत सलाह आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। अपने व्यापारिक संपर्कों को मजबूत करें। परिवार के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। अत्यधिक कार्यभार के कारण सिरदर्द हो सकता है। अटके हुए कार्यों में गति आएगी।

मिथुन राशिफल 31 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 31 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, आय के साधन बढ़ेंगे तो खर्चे भी बढ़ेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है। क्रोध और अहंकार पर भी नियंत्रण रखें। बिजनेस संबंधी गतिविधियों में बदलाव आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कर्क राशिफल 31 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, अगर कोई राजनीतिक या कोर्ट संबंधी मामला चल रहा है तो सावधान रहें। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी। पारिवारिक सहयोग एवं प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 31 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त आज का सिंह राशिफल, विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। बिजनेस को लेकर किसी के साथ साझेदारी को लेकर योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन और व्यावसायिक जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रह सकती है

कन्या राशिफल 31 अगस्त 2023 (kanya Rashifal 31 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, पारिवारिक में हो रही छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार के आगमन से ख़ुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। विरासत संबंधी विवाद को लेकर तनाव हो सकता है।

तुला राशिफल 31 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर सावधान रहें। जरूरी कामों को टालने की कोशिश भारी पड़ सकीत है। बिजनेस से जुड़ी कोई नई योजना बन सकती है। समाज से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान दें। इससे आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल 31 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, पुरानी निगेटिव बातों से आपका मनोबल कम हो सकता है। आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति बनी रहेगी। लीवर से जुड़ी बीमारी से परेशान रहेंगे। घर में कुछ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशिफल 31 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 31 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, व्यावसायिक गतिविधियाँ आज गति पकड़ेंगी। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। घर में सुकून और ख़ुशी का माहौल रहेगा। कुछ मामलों में आप ज्यादा ही प्रैक्टिकल हो सकते हैं। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें, नहीं तो भारी पड़ेगा।

मकर राशिफल 31 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, अत्यधिक खर्च करने और उधार लेने से बचें। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध घनिष्ठ होंगे। सेहत अच्छी रह सकती है। दिखावे के चक्कर में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पैसों के मामले में फैसले सोच-समझकर लें।

कुंभ राशिफल 31 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 31 August 2023)
31 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, पैसों को मामले में दूसरों पर निर्भर रहने के मामले बिगड़ सकते हैं। परिवार के लोगों की सलाह काम आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रह सकता है। सेहत अच्छी रह सकती है। फिलहाल किसी नये निवेश से बचें। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है।

मीन राशिफल 31 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 31 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, बच्चों के कारण समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सुखद व्यवहार रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने से राहत मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023: दीपावली से पहले 15 दिन के अंदर होंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण, जानें सही डेट और पूरी डिटेल


September 2023 Festival List: सितंबर के 30 में से 23 दिन मनाए जाएंगे व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!