Aaj Ka Panchang 30 अगस्त 2023: जानें भद्रा का समय, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे आज?

Published : Aug 30, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-30-AUg-2023

सार

30 अगस्त बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र रात 08.45 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस का शुभ योग बनेगा। 

उज्जैन. सावन मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 अगस्त, बुधवार को है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों को उम्र भर रक्षा करने का वचन देते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 August 2023)
30 अगस्त 2023, दिन बुधवार को श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि सुबह 10.58 तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी जो रात अंत तक रहेगी। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और पूर्णिमा तिथि का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र रात 08.45 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस का शुभ योग बनेगा। राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:01 तक रहेगा।

ये है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार, 30 अगस्त, बुधवार को पूर्णिमा तिथि 10.58 से शुरू होगी जो अगले दिन सुबह 07.05 तक रहेगी। 30 अगस्त को पूर्णिमा के साथ ही भद्रा भी शुरू हो जाएगा, जो रात लगभग 9 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाना चाहिए। इसलिए रात 9 से 11.30 तक रक्षाबंधन पर्व मनाना शुभ रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की सुबह चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है। इस दिन बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे।

30 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - Aug 30 6:33 PM
चन्द्रास्त - Aug 31 6:08 AM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 11:42 AM – 01:06 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:35 AM – 05:23 AM

30 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:45 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:53 AM – 12:27 PM
दुर्मुहूर्त - 12:02 PM – 12:52 PM
वर्ज्यम् - 03:04 AM – 04:28 AM


ये भी पढ़ें-

Rakshabandhan 2023: 30 या 31 अगस्त, कब मनाएं रक्षाबंधन, कब से कब तक रहेगी भद्रा? उज्जैन के ज्योतिषी दूर करेंगे आपका हर कन्फ्यूजन


Bhadra On RakshaBandhan 2023: भद्रा में क्यों न मनाएं रक्षाबंधन, ऐसा करने से किसका हुआ था सर्वनाश?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज