रक्षाबंधन 2023 का राशिफल Rakshabandhan 2023 Ka Rashifal In Hindi 30 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल

Rakshabandhan 2023 Ka Rashifal: 30 अगस्त, बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र रात 08.45 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस का शुभ योग बनेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 29, 2023 7:23 AM IST

उज्जैन. 30 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी, ये भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। वृषभ राशि वाले दूसरों के मामले में हस्तक्षेत्र न करें, सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगा और सुख मिलेगा। कर्क राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें, इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए रक्षाबंधन 2023 (Rakshabandhan 2023 Horoscope) का राशिफल…

मेष राशिफल 30 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। भविष्य की योजनाओं पर काम होगा। घर और बिजनेस के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। कोई नया काम इस दिन शुरू करना शुभ रहेगा। दूसरों से मदद की उम्मीद न करें और अपनी योग्यता पर विश्वास रखें।

वृषभ राशिफल 30 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, बिजनेस से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। दूसरों के पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। सेहत से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जरूरी काम समय पर हो जाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में आना-जाना होगा। नौकरी में जोखिम न लें।

मिथुन राशिफल 30 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 30 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नज़र रखें। बिजनेस के मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। किसी खास काम को पूरा करने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 30 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी कोर्ट केस पर परिजनों से चर्चा हो सकती है। बिजनेस की गतिविधियां ठीक रहेगी। कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ समाचार मिलने से आत्मविश्वास और नई ऊर्जा मिलेगी।

सिंह राशिफल 30 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त आज का सिंह राशिफल, सामाजिक और धार्मिक कामों में जाने का मौका मिलेगा, जिससे सम्मान बढ़ेगा। घर का माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। संपत्ति संबंधी मसले सुलझने की संभावना है। गलत कामों में पैसा खर्च हो सकता है।

कन्या राशिफल 30 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 30 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, बिजनेस में नई योजना बनाने से पहले उसके पूरी जानकारी लें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करने से कई समस्याएं हल हो सकती हैं। सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। धन लाभ के योग आज बन रहे हैं।

तुला राशिफल 30 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, नजदीकी रिश्तेदारों या मित्रों से मतभेद हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी समस्या को सुलझाने में लाइफ पार्टनर का खास योगदान रहेगा। एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या रहेगी। आपकी समाज में पहचान भी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल 30 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, गलत गतिविधियों में अपना समय बर्बाद होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत पहले से अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशिफल 30 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 30 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के बारे में कोई दुखद समाचार सुनने से निराशा होगी। कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।

मकर राशिफल 30 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, आपकी अपनी लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। दिनचर्या से हटकर कुछ नया सीखने का प्रयास करें। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा।

कुंभ राशिफल 30 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 30 August 2023)
30 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, बिजनेस में आपकी जिम्मेदारियां ठीक से पूरी होंगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।

मीन राशिफल 30 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 30 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, बिजनेस से जुड़े फैसले लेने के लिए समय ठीक नहीं है। आप अपने निजी और रुचि संबंधी कार्यों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से बहुत आराम और राहत महसूस होगी। घर के सदस्यों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Bhadra On RakshaBandhan 2023: भद्रा में क्यों न मनाएं रक्षाबंधन, ऐसा करने से किसका हुआ था सर्वनाश?


Rakshabandhan 2023: 30 या 31 अगस्त, कब मनाएं रक्षाबंधन, कब से कब तक रहेगी भद्रा? उज्जैन के ज्योतिषी दूर करेंगे आपका हर कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!