29 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 29 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

29 अगस्त, मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंब नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शोभन, अतिगण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:35 से शाम 05:09 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 28, 2023 7:58 AM IST

उज्जैन. 29 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, इनकी सेहत भी ठीक रहेगी। वृष राशि वाले के काम की तारीफ होगी, ये इस दिन किसी भी यात्रा पर जाने से बचें। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, ये जोखिम वाले कामों से दूर रहें। कर्क राशि वालों संतान सुख मिलेगा, इनकी योजनाएं सफल रहेंगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 29 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जो लोग आपके विरोधी थे वे आपके पक्ष में आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशिफल 29 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त आज का वृष राशिफल, आज किसी भी तरह की यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा। आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। घर के सदस्य एक-दूसरे के साथ अच्छे तालमेल में रहेंगे। धन लाभ के योग आज बन सकते हैं। घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि राशिफल 29 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 29 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज का दिन मन के अनुकूल कार्यों में व्यतीत होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। जितना हो सके जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

कर्क राशि राशिफल 29 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, बिजनेस में कड़ी मेहनत करने का समय है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। असंतुलित खान-पान से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। काम की अधिकता से थकान हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 29 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त आज का सिंह राशिफल, कारोबार में थोड़ी मंदी रह सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर घर-परिवार पर पड़ेगा। अपने लक्ष्यों और कार्यों को प्राथमिकता दें। अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई योजना है तो उसे अमल में लाएं। संतान की गलती के कारण सम्मान में कमी आ सकती है।

कन्या राशिफल 29 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 29 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, बिजनेस की गतिविधियों में सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ भी ठीक रहेगी। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। घर की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर अधिक सक्रिय और गंभीर रहेंगे।

तुला राशिफल 29 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखें। ब्लड प्रेशर और मधुमेह रोगी लापरवाही न करें। वर्क प्लेस पर आपके काम में दखलअंदाजी हो सकती है। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अहंकार आपको लक्ष्य से भटका सकता है।

वृश्चिक राशिफल 29 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, इन्वेस्टमेंट से जुड़े कामों में फायदा होगा। घर की कोई महत्वपूर्ण सीक्रेट बात लीक हो सकती है। बिजनेस में कुछ बड़े ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 29 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 29 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, गलत कार्यों में पैसा खर्च होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे का भरपूर सहयोग करेंगे। किसी खास समस्या का भी समाधान हो सकता है। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरी तरह गंभीर और जागरूक रहेगा।

मकर राशिफल 29 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, ससुराल पक्ष से थोड़ी अनबन हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतरीन रहेगा। काम ज्यादा होने के कारण आप घर के लोगों को समय नहीं दे सकते। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर आगमन से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ राशिफल 29 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 29 August 2023)
29 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, रुपए के लेन-देन को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस से जुड़े कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है। अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मीन राशिफल 29 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 29 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, आज छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय साथ में बिताएं। मसालेदार भोजन से बचें। प्रॉपर्टी या रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें। विवादित मुद्दों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें।


ये भी पढ़ें-

रक्षाबंधन पर बहनें जरूर करें ये 5 काम, चमक उठेगी भाई की किस्मत


कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!