Aaj Ka Rashifal 4 January 2026: 4 जनवरी, रविवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन ध्वजा, श्रीवत्स, वैधृति, त्रिपुष्कर, रवि पुष्य, और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
4 January 2026 Ka Rashifal: 4 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, घर में मेहमान आ सकते हैं। वृषभ राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, इनकी अटकी योजनाएं पूरी होंगी। मिथुन राशि वाले संतान पर नजर रखें, जरूरी काम समय पर होंगे। कर्क राशि वाले किसी से बहस न करें, कर्ज के कारण परेशानी होगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों की लव लाइफ आज बहुत ही अच्छी रहेगी। पति-पत्नी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी-बिजनेस में मान-सम्मान मिलेगा। युवा अपने प्रेम के बारे में घर वालों को बता सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा।
वृषभ राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। वर्क प्लेस पर काम का बोझ बहुत ज्यादा रहेगा। क्रोध में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। अटके हुई योजनाएं पूरी होने की योग भी आज बन रहे हैं।
413
मिथुन राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा। पेट दर्द की समस्या हो सकीत है। युवा अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी किसी बात प गुस्सा हो सकते हैं। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
513
कर्क राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
पुराने कर्ज के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए काम की शुरूआत करने से बचें। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है। बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। वर्क प्लेस पर कुछ अनावश्यक फेर बदल परेशान कर सकते हैं।
613
सिंह राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आप ऐसा कोई काम न करें जिससे इमेज खराब हो। नौकरी में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। दूसरों के विवाद में टांग न अड़ाएं तो अच्छा रहेगा।
713
कन्या राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
बिजनेस में पार्टनर की सलाह लेकर ही कोई काम करें। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। नौकरी में सहकर्मियों से संबंध मधुर बने रहेंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
813
तुला राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को ऑनलाइन बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बना बना रहेगा। मीडिया के क्षेत्र में काम करने वालों को उपलब्धि मिलेगी।
913
वृश्चिक राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों में आज अंहकार की भावना रहेगी जिससे इन्हें नुकसान हो सकता है। वर्क प्लेस पर काम कुछ ज्यादा ही करना पड़ेगा। करियर को मामलों में सफलता मिल सकती है। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
1013
धनु राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। विवाह योग्य संतान को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। डेली रुटीन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग तनाव में रहेंगे। इन्हें एक साथ कईं काम करने पड़ सकते हैं। निगेटिव स्थिति में भी संयम बनाकर रखेंगे। परिजनों से किसी खास बात पर चर्चा हो सकीत है। सेहत को लेकर भी सावधानी रखनी होगी। हर काम सोच-समझकर करना होगा।
1213
कुंभ राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
बाहरी लोगों के कारण परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। गलत खान-पान के कारण पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का आपको खास ध्यान रखना चाहिए।
1313
मीन राशिफल 4 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
बहुत जरूरी न हो तो आज पैसों के लेन-देन से बचें। आप अपनी क्षमता का उपयोग करके नया उदाहरण पेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका काम देखकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। मन में किसी कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।