6 जनवरी का राशिफल, ग्रहण योग बढ़ाएगा 4 राशि वालों की परेशानी

Published : Jan 06, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: 6 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा और केतु की युति होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही प्रीति, आयुष्मान, आनंद, कालदण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर भी सभी राशियों पर होगा। 

PREV
113
6 जनवरी 2026 का राशिफल

6 January 2026 Ka Rashifal: 6 जनवरी 2026 को मेष राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, बिजनेस में भी लाभ होगा। वृषभ राशि वाले लेन-देन में सावधान रहें, कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। मिथुन राशि वाले धर्म-कर्म में बिजी रहेंगे, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कर्क राशि वाले घूमने जा सकते हैं, लोगों से मिलना-जुलना होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 राशि वाले रहेंगे लकी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी सक्सेस

213
मेष राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपकी स्थिति में पहले से काफी सुधार आ सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत की दृष्टि से भी दिन बहुत शुभ है। अपने अपनी ही उपलब्धियों पर गर्व हो सकता है। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल

313
वृषभ राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आप बिजनेस में कोई बड़ा और साहसिक फैसला ले सकते हैं। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशी होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। आप परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे।

413
मिथुन राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपका मन धर्म-कर्म में अधिक रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। ना चाहते हुए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शारीरिक और मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। वर्क प्लेस पर कुछ ज्यादा ही मेहनत करने पड़ेगी।

513
कर्क राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप परिवार वालों को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। संतान की सेहत और करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। अच्छे लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।

613
सिंह राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। आपको लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपकी छवि में भी सुधार होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिस्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी।

713
कन्या राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपको काम में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी होने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। बिना मांगे किसी को भी सलाह न दें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़ें। गलत काम भूलकर भी न करें।

813
तुला राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ नहीं है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अपनी सेहत का ध्यान आपको स्वयं ही रखना पड़ेगा। दुश्मन आपको किसी न किसी बहाने से परेशान कर सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपको अपने लाइफ पार्टनर से कुछ अच्छा उपहार मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। पैतृक बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होगे। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

1013
धनु राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपको अपना मनचाहा स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। पुरानी समस्याओं का हल खोजने में आप सफल रहेंगे। आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे।

1113
मकर राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। भविष्य को लेकर नई योजनाएं आप बना सकते हैं। बच्चों की सेहत में पहले से सुधार होगा। धन की कमी पूरी हो सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

माता की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मकान-दुकान से लाभ हो सकता है। नया वाहन भी आज खरीद सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 6 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। लाइफ पार्टनर से अगर कोई विवाद है तो वह आज दूर हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories