Career Rashifal 3 July 2025: किसे होगी एक्सट्रा इनकम-जॉब में किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें आज का करियर राशिफल

Published : Jul 03, 2025, 05:30 AM IST
Career Rashifal_3 July 2025

सार

Aaj Ka Career Rashifal: 3 जुलाई 2025 का दिन बिजनेस-नौकरी वालों के लिए मिला- जुला फल देने वाला रहेगा। किसी को धन लाभ होगा तो किसी को नुकसान। पढ़ें आज का करियर राशिफल। 

Aaj Ka Career Rashifal 3 July 2025: 3 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों को बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। वृषभ राशि वाले दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। मिथुन राशि वाले नए बिजनेस आइडिया पर काम करेंगे। कर्क राशि वालों को नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी। आगे जानिए करियर के लिए कैसा रहेगा 3 जुलाई 2025 का दिन…

मेष दैनिक करियर राशिफल (Aries Today Career Horoscope)

युवा करियर के लिए आत्मकेंद्रित रहेंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी लेकिन बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। नौकरी की स्थिति डांवाडोल नजर आएगी। प्रॉपर्टी की डील इस समय न करें।

वृषभ दैनिक करियर राशिफल (Taurus Today Career Horoscope)

राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें, इनके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। नौकरी-बिजनेस में दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। स्टूडेंट्स बहकावे में आकर अपना फैसला बदल सकते हैं।

मिथुन दैनिक करियर राशिफल (Gemini Today Career Horoscope)

कोई नया बिजनेस आइडिया दिमाग में आएगा जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में घुटन अनुभव करेंगे। मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।

कर्क दैनिक करियर राशिफल (Cancer Today Career Horoscope)

बिजनेस में लाभ और नौकरी में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स जिस परिणाम के इंतजार में थे, वो इन्हें आज मिल सकता है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा।

सिंह दैनिक करियर राशिफल (Leo Today Career Horoscope)

नौकरी की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगा। बिजनेस में भी लाभ होगा। इस राशि के जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान है उनकी ये समस्या खत्म हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग भी खुश रहेगा।

कन्या दैनिक करियर राशिफल (Virgo Today Career Horoscope)

बिजनेस में आज अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर साजिश हो सकती है। युवा गर्वमेंट जॉब की तैयारी करेंगे।

तुला दैनिक करियर राशिफल (Libra Today Career Horoscope)

शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट संभव है। रुका हुआ एरियर मिल सकता है। स्टूडेंट्स लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक करियर राशिफल (Scorpio Today Career Horoscope)

इस राशि के लिए नया स्टार्टअप प्लान कर सकते हैं लेकिन इसके लिए पैसों की जुगाड़ आसान नहीं होगा। कपड़ा व्यापारी के लिए लाभ का दिन रहेगा। युवा करियर को लेकर चिंतित नजर आएंगे।

धनु दैनिक करियर राशिफल (Sagittarius Today Career Horoscope)

बिजनेस में हाथ आया लाभ का मौका निकल सकता है। नौकरी की स्थित भी कुछ ऐसी ही रहेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलते-मिलते रह जाएगी। स्टूडेंट् को सफलता के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

मकर दैनिक करियर राशिफल (Capricorn Today Career Horoscope)

तेल, लोहे के बिजनेस में लाभ होगा। नया ऑफिस खोलना चाह रहे हैं तो ये काम भी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी को लेकर आप स्पष्ट रहेंगे। करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक करियर राशिफल (Aquarius Today Career Horoscope)

नौकरी के अलावा एक्सट्रा इनकम होगी, जिससे आर्थिक स्थित में सुधार होगा। बिजनेस में भी बड़ी डील फाइनल हो सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन दैनिक करियर राशिफल (Pisces Today Career Horoscope)

बिजनेस को लेकर बनाई गई योजना फेल हो सकती है इसलिए सावधान रहें। नौकरी में अचानक स्थान परिवर्तन की संभावना है। युवा अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज