Career Rashifal 09 June 2025: किसे झेलनी पड़ेगी बॉस की नाराजगी, कौन न करे रिस्की डील? पढ़ें आज का करियर राशिफल

Published : Jun 09, 2025, 06:10 AM IST
Career Rashifal_9 JUne 2025

सार

Aaj Ka Career Rashifal: 9 जून 2025 का दिन बिजनेस, नौकरी और करियर के लिए अच्छा खासा फायदेमंद रहेगा लेकिन कुछ राशि वालों को फिर भी किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा, जिससे इनके काम बिगड़ सकते हैं।

Aaj Ka Career Rashifal 9 June 2025: 9 जून, रविवार को मेष राशि वालों के पैसे उलझ सकते हैं, ये इन्वेस्टमेंट न करें। वृष राशि वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, पुराने विवाद खत्म होंगे। मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा पर टारगेट का प्रेशर बना रहेगा। कर्क राशि वाले जोखिम वाले सौदे करने से बचें, नहीं बाद में नुकसान हो सकता है। आगे जानिए करियर के लिए कैसा रहेगा 9 जून 2025 का दिन…

मेष दैनिक करियर राशिफल (Aries Today Career Horoscope)

नौकरीपेशा लोग आज संभलकर रहें, अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कामकाज में मन कम लगेगा। बिजनेस में इन्वेस्ट किया हुआ पैसा उलझ सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक करियर राशिफल (Taurus Today Career Horoscope)

आज बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं साथ ही धन लाभ की स्थिति भी बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। कॉमर्स के स्टूडेंट्स आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक करियर राशिफल (Gemini Today Career Horoscope)

आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए थोड़ा नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। आर्थिक नजरिए से दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी में टारगेट का प्रेशर रहेगा। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क दैनिक करियर राशिफल (Cancer Today Career Horoscope)

पहले किए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। इस राशि के लोग जोखिम भरे सौदे करने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

सिंह दैनिक करियर राशिफल (Leo Today Career Horoscope)

इस राशि के लोगों को लेन-देन में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी बात से असंतुष्ट भी रहेंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग आज बन सकते हैं।

कन्या दैनिक करियर राशिफल (Virgo Today Career Horoscope)

साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा, लेकिन फिर भी आंध मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे, जिससे अधिकारी खुश रहेंगे।

तुला दैनिक करियर राशिफल (Libra Today Career Horoscope)

बिजनेस से जुड़ी अच्छी खबर आज मिल सकती है। नौकरी में भी सफलता के भी योग बन रहे हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक करियर राशिफल (Scorpio Today Career Horoscope)

इस राशि के लोगों को नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है।

धनु दैनिक करियर राशिफल (Sagittarius Today Career Horoscope)

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। ये लोग निवेश करते समय सावधानी रखें। प्रॉपर्टी के मामले में रिस्क लेकर निवेश न करें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

मकर दैनिक करियर राशिफल (Capricorn Today Career Horoscope)

बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसके कारण नई योजनाओं पर काम नहीं हो पाएगा। नौकरी में मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से मन खिन्न रहेगा। विद्यार्थी भी मायूस रहेंगे।

कुंभ दैनिक करियर राशिफल (Aquarius Today Career Horoscope)

बिजनेस और नौकरी दोनों में लाभ की स्थिति बनेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। स्टूडेंट्स को आज अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। प्रॉपर्टी से भी फायदा होगा।

मीन दैनिक करियर राशिफल (Pisces Today Career Horoscope)

बिजनेस में किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो वो पूरी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। तेल और लोहे के बिजनेस में अच्छा-खास फायदा होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज