
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर देवी शीतला की पूजा का विधान है। इसे शीतला सप्तमी कहते हैं। इस दिन देवी शीतला को ठंडा खाने का भोग लगाया जाता है और स्वयं भी ठंडा-बासी खाना खाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शीतजन्य रोग जैसे चिकन पॉक्स नहीं होता। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
1 अप्रैल 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 April 2024)
1 अप्रैल 2024, दिन सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शीतला सप्तमी का त्योहार मनाया जाएगा, जिसमें देवी शीतला की पूजा की जाएगी। सोमवार को मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:54 से 09:26 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शनि और मंगल कुंभ राशि और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
1 अप्रैल 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मूल
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:38 PM
चन्द्रोदय - Apr 01 12:19 AM
चन्द्रास्त - Apr 02 11:55 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 04:48 PM – 06:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:45 AM – 05:33 AM
1 अप्रैल 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:58 AM – 12:30 PM
कुलिक - 2:02 PM – 3:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:55 PM – 01:44 PM और 03:22 PM – 04:11 PM
वर्ज्यम् - 07:01 AM – 08:38 AM और 09:34 PM – 11:11 PM
ये भी पढ़ें-
Sheetala Puja 2024: शीतला सप्तमी पर क्यों खाते हैं ठंडा खाना?
Sheetala Puja 2024: शीतला सप्तमी पर जरूर सुनें ये कथा, तभी मिलेगा व्रत-पूजा का पूरा फल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।