Aaj Ka Panchang 10 अक्टूबर 2023: आज करें इंदिरा एकादशी व्रत, दिन भर रहेगा कालदण्ड नाम का अशुभ योग

Published : Oct 10, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-10-Oct-2023

सार

10 अक्टूबर, मंगलवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:08 से 04:35 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में एकादशी को बहुत ही पवित्र तिथि माना गया है क्योंकि इसके स्वामी स्वयं भगवान विष्णु है। इसलिए इस तिथि पर व्रत-पूजा विशेष रूप से की जाती है। श्राद्ध पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 10 अक्टूबर यानी आज है। इस एकादशी का महत्व कईं धर्म ग्रंथों में बताया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

10 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 October 2023)
10 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 03.00 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:08 से 04:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

10 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - Oct 10 2:27 AM
चन्द्रास्त - Oct 10 3:51 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:37 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 AM – 05:37 AM

10 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:13 PM – 1:40 PM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM और 10:59 PM – 11:49 PM
वर्ज्यम् - 07:15 PM – 09:03 PM


ये भी पढ़ें-

Israel Palestine war: क्या है ‘हमास’ और ‘हिज्बुल्लाह’ शब्द का अर्थ?


कितना पुराना है यहूदी धर्म, ये किसे मानते हैं भगवान? 7 अनसुनी बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज