
उज्जैन. हिंदू पंचांग में एक मास को 2 भागों में बांटा गया है, ये हैं- शुक्ल और कृष्ण पक्ष। अमावस्या के बाद से शुक्ल पक्ष का आरंभ होता है। इस दौरान चंद्रमा का आकार निरंतर बढ़ता जाता है। इस बार अगहन मास के शुक्ल पक्ष का आरंभ 13 दिसंबर, बुधवार से हो रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
13 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 December 2023)
13 दिसंबर 2023, दिन बुधवार को अगहन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 11 बजे तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से ध्वजा नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:20 से 01:40 तक रहेगी।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र तुला राशि में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
13 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 13 7:16 AM
चन्द्रास्त - Dec 13 5:57 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 03:48 AM – 05:19 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM – 06:15 AM
13 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:22 AM – 9:41 AM
कुलिक - 11:01 AM – 12:20 PM
दुर्मुहूर्त - 11:59 AM – 12:41 PM
वर्ज्यम् - 08:16 AM – 09:47 AM
ये भी पढ़ें-
Khar Maas Ki Katha: सूर्यदेव को क्यों अपने रथ में लगाने पड़े ‘गधे’, कैसे शुरू हुआ खर मास?
14 जनवरी नहीं तो कब मनाएं Makar Sankranti 2024?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।