
पंचांग में हमारे दैनिक उपयोग में आने वाली कईं सारी जानकारी होती है। दिशा शूल के बारे में भी पंचांग में बताया जाता है। दिशा शूल का अर्थ है कि किस वार को हमें किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि उस दिशा में यात्रा करना जरूरी तो इसके लिए क्या उपाय करें। इसे ही दिशा शूल कहा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
14 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 December 2023)
14 दिसंबर 2023, दिन गुरुवार को अगहन मास शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को मूल नक्षत्र सुबह 09.47 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मूल नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:40 से 03:00 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
14 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 14 8:20 AM
चन्द्रास्त - Dec 14 7:01 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM – 12:42 PM
अमृत काल - 03:42 AM – 05:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM – 06:15 AM
14 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:03 AM – 8:22 AM
कुलिक - 9:42 AM – 11:01 AM
दुर्मुहूर्त - 10:35 AM – 11:17 AM और 02:49 PM – 03:31 PM
वर्ज्यम् - 06:44 PM – 08:14 PM
ये भी पढ़ें-
Khar Maas Ki Katha: सूर्यदेव को क्यों अपने रथ में लगाने पड़े ‘गधे’, कैसे शुरू हुआ खर मास?
नोट करें जनवरी से दिसंबर 2024 तक Vinayak Chaturthi की तारीखें
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।