Aaj Ka Panchang 16 मार्च 2024: आज दिन भर रहेंगे 6 शुभ योग, रात में चंद्रमा करेगा मिथुन राशि में प्रवेश

Published : Mar 16, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-16-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 16 मार्च, शनिवार को श्रीवत्स, प्रीति, आयुष्मान, द्विपुष्कर, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ योग रहेंगे, और वज्र नाम का अशुभ योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:36 से 11:06 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में कईं शुभ योगों के बारे में बताया गया है, इन्हीं में से एक है द्विपुष्कर योग। विशेष तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से ये शुभ बनता है। ये दुर्लभ शुभ योग है, इसलिए महीने 1 या 2 बार हीआता है। कईं बार तो 2-3 महीने तक भी ये योग नहीं बनता है। इस बार ये शुभ योग 16 मार्च, शनिवार को बन रहा है। खास बात ये है कि इस योग में किए गए शुभ कार्य का दोगुना फल मिलता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

16 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 March 2024)
16 मार्च 2024, दिन शनिवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को रोहिणी नक्षत्र शाम 04.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन प्रीति, आयुष्मान, द्विपुष्कर, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग और भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:36 से 11:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

16 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रोहिणी और मृशगिरा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Mar 16 10:50 AM
चन्द्रास्त - Mar 17 1:05 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:11 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 12:53 PM – 02:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:01 AM – 05:49 AM

16 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:04 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:38 AM – 8:07 AM
दुर्मुहूर्त - 08:13 AM – 09:01 AM
वर्ज्यम् - 08:06 AM – 09:42 AM और 09:51 PM – 11:30 PM


ये भी पढ़ें-

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी 19 या 20 मार्च को? जानें सही डेट, कैसे करें पूजा-व्रत, कब है शुभ मुहूर्त?


Mangal Gochar 2024: मंगल कर दें ‘अमंगल’, सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज