16 March 2024 आज का राशिफल: मेष-कन्या वाले पैसों के लेन-देन में रखें सावधानी, किसे मिलेगा प्रमोशन? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 16 March 2024: 16 मार्च को फाल्गुन शुक्ल सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन श्रीवत्स, वज्र, प्रीति, आयुष्मान, द्विपुष्कर, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 7 योग दिन भर रहेंगे। रात को चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 15, 2024 7:09 AM IST / Updated: Mar 16 2024, 08:31 AM IST

Aaj Ka Rashifal 16 March 2024: 16 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले दूसरों के मामलों में दखल न दें और पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतें। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, इन्हें गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। मिथुन राशि वाले यात्रा पर जाने से बचें, सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। कर्क राशि वालों को ससुराल से फायदा होगा, ये दूसरों के विवाद में न पड़ें। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

16 मार्च 2024 मेष राशिफल (16 March 2024 Mesh Rashifal)
दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, नहीं तो विवाद हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। गैरकानूनी कामों से दूर ही रहें तो ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। निजी कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। घर में धार्मिक आयोजन भी आज हो सकते हैं।

16 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (16 March 2024 Mesh Rashifal)
बिजनेस में कोई नई उपलब्धि आज आपको मिल सकती है। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। रिश्ते पहले से मजबूत बनेंगे। युवाओं के करियर की चिंता दूर होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और यात्रा से बचना होगा।

16 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (16 March 2024 Mithun Rashifal)
आज आप किसी भी तरह की यात्रा से बचें, नहीं तो परेशानी होगी। बिजनेस से जुड़ी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से खर्च अधिक हो सकता है, इससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

16 मार्च 2024 कर्क राशिफल (16 March 2024 Kark Rashifal)
ससुराल पक्ष से आज कोई बड़ा फायदा हो सकात है। बिजनेस में की गई छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आप घर और बिजनेस में उचित सामंजस्य बनाए रखेंगे। बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। दूसरों के विवाद में न पड़ें।

16 मार्च 2024 सिंह राशिफल (16 March 2024 Singh Rashifal)
यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद है तो वह आज हल हो सकता है। घर की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करना लाभकारी रहेगा। आज आप हर काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिससे सफलता भी मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपका योगदान अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

16 मार्च 2024 कन्या राशिफल (16 March 2024 Kanya Rashifal)
किसी करीबी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। बच्चे पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे, इन्हें उचित सफलता भी मिलेगी। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। साझेदारी के बिजनेस में सफलता मिलेगी।

16 मार्च 2024 तुला राशिफल (16 March 2024 Tula Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी काम स्वयं करें, दूसरों से करवाएंगे तो नुकसान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। अगर सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। धार्मि गतिविधियों में शांति का अनुभव होगा।

16 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (16 March 2024 Vrischik Rashifal)
बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। नौकरी के बेहतरीन अवसर भी मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े फायदे आज आपको मिलेंगे। सेहत में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

16 मार्च 2024 धनु राशिफल (16 March 2024 Dhanu Rashifal)
कोर्ट-कचहरी के मामले आज उलझ सकते हैं। बिजनेस में आपका कोई नया प्रयोग लागू करना फायदेमंद रहेगा। अपने विरोधियों की हरकतों पर कड़ी नजर रखें। किसी को पैसा देने से पहले लिखा-पढ़ी जरूर करें। युवा वर्ग अपने करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित रखेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

16 मार्च 2024 मकर राशिफल (16 March 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधान रहें। राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा जो भविष्य में फायदा पहुंचाएगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। लव लाइफ में नोंक-झोंक बनी रहेगी।

16 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (16 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज आपके इमोशनल का कोई गलत फायदा उठा सकता है। बिजनेस के नियमों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। बिजनेस में लाभकारी स्थिति बन सकती है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से फायदा होगा। पारिवारिक मसले भी दूसरों की दखल से सुलझ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

16 मार्च 2024 मीन राशिफल (16 March 2024 Meen Rashifal)
आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके काम आएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाने में सफल रहेंगे। सामाजिक कामों में महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें-


Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी 19 या 20 मार्च को? जानें सही डेट, कैसे करें पूजा-व्रत, कब है शुभ मुहूर्त?


Mangal Gochar 2024: मंगल कर दें ‘अमंगल’, सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले
 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!