15 March 2024 Aaj Ka Rashifal: वृषभ-कर्क वालों का बिगड़ सकता है बजट-किसे मिलेगा मंहगा गिफ्ट? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 15 March 2024: 15 मार्च, शुक्रवार को छत्र, मित्र, विषकुंभ और प्रीति नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 से दोपहर 12:35 तक रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 14, 2024 5:31 AM IST

Aaj Ka Rashifal 15 March 2024: 15 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले बिजनेस में रिस्क न लें, दूसरों की सलाह से बचकर रहें। वृष राशि वाले खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। कर्क राशि वाले आज सोच-समझकर निर्णय लें, संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

15 मार्च 2024 मेष राशिफल (15 March 2024 Mesh Rashifal)
आज आप बिजनेस में जोखिम लेने से बचें। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। अपरिचितों की सलाह से बचकर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

15 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (15 March 2024 Vrishbha Rashifal)
विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार बड़ी सफलता मिल सकती है। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। बिजनेस और नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर के कामों को लेकर भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों की सेवा और देखरेख का ध्यान रखें। संतान से सुख मिलेगा।

15 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (15 March 2024 Mithun Rashifal)
आज कुछ लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें। व्यर्थ की बहस विवाद में बदल सकती है। घर में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। कोशिश करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। सकारात्मक प्रगति वाले लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा।

15 मार्च 2024 कर्क राशिफल (15 March 2024 Kark Rashifal)
घर में खास रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व और अभ्यास को बेहतर बनाने के प्रयासों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज छोटी सी गलती आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

15 मार्च 2024 सिंह राशिफल (15 March 2024 Singh Rashifal)
आज किसी बात से आपका मन विचलित हो सकता है। जीत हासिल करने के लिए गलत रास्ता चुन सकते हैं, इससे भविष्य में परेशानी होगी। बिजनेस से जुड़े सभी काम लगभग सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपकी योग्यता लोगों के सामने उजागर होगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

15 मार्च 2024 कन्या राशिफल (15 March 2024 Kanya Rashifal)
आज किसी से भी बहस न करें, नही तो लेने के देने पड़ सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी बेहतर हो सकती हैं। आज की ग्रह स्थिति सुखद स्थिति का निर्माण कर रही है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

15 मार्च 2024 तुला राशिफल (15 March 2024 Tula Rashifal)
पैसों के हिसाब-किताब में लापरवाही हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश रहेंगे, जिसके कारण आपको खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत से अचानक कोई सफलता मिल सकती है।

15 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (15 March 2024 Vrischik Rashifal)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर नोंक-झोंक हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात फायेदमंद साबित होगी। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप से परिवार में तनाव बढ़ सकता है।

15 मार्च 2024 धनु राशिफल (15 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपका कोई राज उजागर हो सकता है, जिसका आपके परिवार पर बुरा परिणाम हो सकता है। आप किसी के षड़यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। निवेश संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार का गलत काम आज न करें, नहीं तो बाद में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

15 मार्च 2024 मकर राशिफल (15 March 2024 Makar Rashifal)
अनजान लोगों की बातों पर भरोसा न करें। अपनी समझ के आधार पर ही कोई निर्णय लें। आज किसी प्रकार की आर्थिक हानि होने की आशंका है। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएं जिन्हें बिनजेस की समझ हो। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

15 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (15 March 2024 Kumbh Rashifal)
घर के बड़ों की सलाह पर ध्यान दें और अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें। बिजनेस में आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आप सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खास उपहार मिलेगा। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी।

15 मार्च 2024 मीन राशिफल (15 March 2024 Meen Rashifal)
नौकरी में उच्च अधिकारियों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामले अटक सकते हैं। किसी खास व्यक्ति या मित्र से मुलाकात आपको काफी प्रसन्न और प्रफुल्लित कर देगी।


ये भी पढ़ें-

Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Chandra Grahan 2024 Date: कब होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में भी दिखाई देगा? जानें सूतक की टाइमिंग


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!