
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी सूर्य मीन राशि में होता है तो इसे खर मास कहते हैं। इस बार सूर्य 14 मार्च, गुरुवार को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। यानी इसी दिन से खर मास भी शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किए जा सकेंगे। धर्म ग्रंथों में खर मास के जुड़े अनेक नियम भी बताए गए हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
14 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 March 2024)
14 मार्च 2024, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। इसी दिन से खर मास शुरू होगा। गुरुवार को भरणी नक्षत्र शाम 04.55 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:04 से 03:33 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु और बुध ग्रह स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इसी दिन से खर मास भी शुरू हो जाएगा। गुरुवार को चंद्रमा भी राशि बदलकर मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
14 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 14 9:16 AM
चन्द्रास्त - Mar 14 10:59 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:12 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 12:24 PM – 01:54 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:03 AM – 05:51 AM
14 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:40 AM – 8:09 AM
कुलिक - 9:38 AM – 11:07 AM
दुर्मुहूर्त - 10:37 AM – 11:24 AM और 03:21 PM – 04:09 PM
वर्ज्यम् - 04:31 AM – 06:04 AM
ये भी पढ़ें-
Khar Maas 2024: कब से कब तक रहेगा खर मास, कौन-से 5 काम करने से बचें?
Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।