Aaj Ka Panchang 13 मार्च 2024: आज करें वरद चतुर्थी व्रत, दिन भर रहेगा मृत्यु और काण नाम का अशुभ योग

Published : Mar 13, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-13-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 13 मार्च, बुधवार को वरद चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इस दिन अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु और भरणी नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चतुर्थी तिथि के देवता भगवान श्रीगणेश हैं। इस तिथि पर भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विशेष व्रत-पूजा की जाती है। इस बार 13 मार्च को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है, इसे वरद चतुर्थी कहते हैं। इस दिन बुधवार होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

13 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 March 2024)
13 मार्च 2024, दिन बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को चतुर्थी तिथि होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। इस दिन अश्विनी नक्षत्र शाम 06.24 तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:36 से 02:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा और गुरु मेष राशि में, राहु और बुध मीन राशि में, शुक्र, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

13 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 13 8:34 AM
चन्द्रास्त - Mar 13 9:54 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 11:49 AM – 01:17 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM – 05:52 AM

13 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:09 AM – 9:38 AM
कुलिक - 11:07 AM – 12:36 PM
दुर्मुहूर्त - 12:12 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 02:45 PM – 04:13 PM और 03:24 AM – 04:54 AM


ये भी पढ़ें-

Khar Maas 2024: कब से कब तक रहेगा खर मास, कौन-से 5 काम करने से बचें?


Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज