Aaj Ka Panchang 12 मार्च 2024: आज मेष राशि में बनेगा गजकेसरी योग, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Mar 12, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-11-March-2024

सार

Aaj ka Panchang: 12 मार्च, मंगलवार को रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 01:00 बजे तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में कईं तरह के शुभ योगों के बारे में बताया गया है, इन्हीं में से एक है गजकेसरी। जब भी किसी राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह की युति बनती है तो गजकेसरी योग बनता है। इस योग में किए गए सभी काम सफल होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। आज 12 मार्च को ये शुभ योग मेष राशि में बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

12 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 March 2024)
12 मार्च 2024, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 07.13 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:33 से 05:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में गुरु ग्रह पहले से स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन राहु और बुध मीन राशि में, शुक्र, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

12 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 12 7:55 AM
चन्द्रास्त - Mar 12 8:50 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:12 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 06:19 PM – 07:45 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:05 AM – 05:53 AM

12 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:39 AM – 11:07 AM
कुलिक - 12:36 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:03 AM – 09:51 AM और 11:23 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 09:45 AM – 11:11 AM


ये भी पढ़ें-

Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Vivah Muhurat 2024: इस बार मई-जून में क्यों नहीं होगी शादी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज