12 March 2024 Aaj Ka Rashifal: वृष-सिंह वालों का बिगड़ेगा बजट, किसे मिलेगा संतान से सुख? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 12 March 2024: 12 मार्च, मंगलवार को रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Mar 11, 2024 8:21 AM IST

Aaj Ka Rashifal 12 March 2024: 12 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, युवाओं को नौकरी मिल सकती है। वृष राशि वाले विवादों से दूर रहें, पैसों के मामले में सावधानी बरतें। मिथुन राशि वालों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कर्क राशि वालों को ससुराल से उपहार मिलेगा, जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

12 मार्च 2024 मेष राशिफल (12 March 2024 Mesh Rashifal)
बिजनेस के कामों में सावधानी रखें। पैसों से जुड़ा कोई नुकसान होने की संभावना है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों पढ़ाई पर ध्यान देंगे, जिसका उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा।

12 मार्च 2024 वृष राशिफल (12 March 2024 Vrishbha Rashifal)
युवा अपना लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों की बात मानकर काम करें। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीतेगा। पैसों से जुड़ी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दूसरों के विवादों से दूर रहें।

12 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (12 March 2024 Mithun Rashifal)
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव आपके काम आएगा। आज आपका ध्यान बिजनेस को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई बकाया राशि मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने काम में ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। गैरकानूनी कामों में रुचि परेशानी का कारण बन सकती है।

12 मार्च 2024 कर्क राशिफल (12 March 2024 Kark Rashifal)
आज आप अपने निर्णय को प्राथमिकता रखें। जल्दबाजी में बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आज सुलझ सकता है, जिससे घर में सुकून और शांति का माहौल रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपको बहुत खुशी होगी।

12 मार्च 2024 सिंह राशिफल (12 March 2024 Singh Rashifal)
आज आपकी बचत में कमी आ सकती है। आज कोई भी नया काम शुरू न करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने पार्टनर की सलाह जरूर लें। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है जो सकारात्मक रहेगा। संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी।

12 मार्च 2024 कन्या राशिफल (12 March 2024 Kanya Rashifal)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने से फायदा होगा। आज आप किसी पर भी गुस्सा न करें तो विवाद काफी बड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपका दिन बना सकती है। मनचाहा भोजन मिलने से प्रसन्नता और भी बढ़ सकती है।

12 मार्च 2024 तुला राशिफल (12 March 2024 Tula Rashifal)
आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा, जिससे कोई जरूरी काम अटक सकता है। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। नौकरी को लेकर मन उदास रहेगा, न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

12 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (12 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज अनावश्यक ख़र्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बिजनेस में साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। काम के प्रति जागरूकता सफलता दिलाएगी। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है, जिससे खुशी होगी।

12 मार्च 2024 धनु राशिफल (12 March 2024 Dhanu Rashifal)
दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें, नही तो आप परेशानी में आ सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। गैरकानूनी काम में रुचि लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी आज मिलेगा।

12 मार्च 2024 मकर राशिफल (12 March 2024 Makar Rashifal)
आज आप बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण चिंतित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो कोई काम अधूरा छूट सकता है। सकारात्मक वातावरण रहने से परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

12 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (12 March 2024 Kumbh Rashifal)
घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह काम आएगी। बिजनेस में नई डील हो सकती है। किसी से भी पैसा उधार लेते समय अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी भी मामले को जल्दबाजी की बजाय शांति से सुलझाने की कोशिश करें। सेहत ठीक रहेगी।

12 मार्च 2024 मीन राशिफल (12 March 2024 Meen Rashifal)
आज विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन हो नहीं पाएंगे। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार के रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। प्रियजनों के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Vivah Muhurat 2024: इस बार मई-जून में क्यों नहीं होगी शादी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!