11 March 2024 आज का राशिफल: कन्या-धनु राशि वालों को ससुराल से होगा फायदा-किसे मिलेगी जॉब? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 11 March 2024: 11 मार्च, सोमवार को गद, सवार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 01:00 तक रहेगा और राहुकाल सुबह 08:11 से 09:39 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 10, 2024 8:30 AM IST / Updated: Mar 11 2024, 08:02 AM IST

Aaj Ka Rashifal 11 March 2024: 11 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के रिश्तों में नकारात्मक हो सकती है, इनकी सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा, राजनीति में बड़ा पद भी मिल सकता है। मिथुन राशि वाले किसी से भी कर्ज सोच-समझकर लें, सेहत में लापरवाही भारी पड़ेगी। कर्क राशि वाले अंजान लोगों पर भरोसा न करें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

11 मार्च 2024 मेष राशिफल (11 March 2024 Mesh Rashifal)
पारिवारिक रिश्तों में नकारात्मक आ सकती है। बिजनेस से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और लिए गए निर्णय भी सफल होंगे। कोई खास वस्तु चोरी हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

11 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (11 March 2024 Vrishbha Rashifal)
खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें, नहीं तो पैसों की तंगी हो सकती है। अहंकार को अपने कार्यों पर हावी न होने दें। साझेदारी से संबंधित बिजनेस अभी धीमे रहेंगी। आपके प्रतिस्पर्धी आपसे हार सकते हैं। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। मकान सुधराने में पैसा खर्च होगा।

11 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (11 March 2024 Mithun Rashifal)
किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा लगेगा। किसी से भी कर्ज सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है। पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत में लापरवाही भारी पड़ेगी।

11 मार्च 2024 कर्क राशिफल (11 March 2024 Kark Rashifal)
आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस के मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। पिछले दिनों से आप जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

11 मार्च 2024 सिंह राशिफल (11 March 2024 Singh Rashifal)
पैसों से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है। अनावश्यक बातों की की ओर मन लगेगा, जिससे लक्ष्य से चूक सकते हैं। उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिल सकती है। युवाओं को इंटरव्यू आदि में अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपका सम्मान बना रहेगा।

11 मार्च 2024 कन्या राशिफल (11 March 2024 Kanya Rashifal)
अजनबियों को पैसा उधार न दें और न ही उन पर भरोसा करें। गलतफहमियों के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसका पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। विवाह संबंध में विवाद उत्पन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होने के योग आज बन रह हैं।

11 मार्च 2024 तुला राशिफल (11 March 2024 Tula Rashifal)
आज कोई करीबी व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुचाएंगी। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। भावुक होकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा।

11 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (11 March 2024 Vrishchik Rashifal)
गैरकानूनी काम आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। काम ज्यादा होने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इनकम के नए स्रोत मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त हो सकती है।

11 मार्च 2024 धनु राशिफल (11 March 2024 Dhanu Rashifal)
कोई अप्रिय समाचार मिलने से तनाव और भय हो सकता है। विद्यार्थियों गलत बातों पर ध्यान न देकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। सेहत में आज काफी सुधार हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। ससुराल पक्ष से मेहमान आने से खुशी मिलेगी।

11 मार्च 2024 मकर राशिफल (11 March 2024 Makar Rashifal)
शेयर बाजार और सट्टेबा जैसी गतिविधियों से बचें, नहीं बड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेस-नौकरी में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। विरासत में मिली संपत्ति से जुड़ा कोई मामला है तो वह आसानी से सुलझ सकता है। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी।

11 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (11 March 2024 Kumbh Rashifal)
पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार में बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पिछले समय से आप जिस काम को लेकर मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

11 मार्च 2024 मीन राशिफल (11 March 2024 Meen Rashifal)
जमीन से जुड़े मामले में इन्वेस्टमेंट न करें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएगी और आप कोई भी निर्णय आसानी से ले पाएंगे। युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

मार्च 2024 में कब होगा चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat: कब करें होलिका दहन, कब से कब तक रहेगी भद्रा? जानें शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!