Aaj Ka Panchang 10 मार्च 2024: फाल्गुन मास की अमावस्या आज, चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश

Published : Mar 10, 2024, 05:00 AM ISTUpdated : Mar 10, 2024, 11:04 AM IST
Panchang-10-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 10 मार्च रविवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा।इनके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 05:01 से 06:30 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों में अमावस्या को बहुत ही पवित्र तिथि माना गया है। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। इसलिए इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि किया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 10 मार्च, रविवार को है। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

10 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 March 2024)
10 मार्च 2024, दिन रविवार को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि दोपहर 02.30 बजे तक रहेगी, इसके बाद फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगा। रविवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा इस दिन साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 05:01 से 06:30 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में राहु और बुध पहले से स्थित है। राहु-केतु की युति बनने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन शुक्र, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

10 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Mar 10 6:38 AM
चन्द्रास्त - Mar 10 6:40 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 06:54 PM – 08:18 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM – 05:54 AM

10 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:37 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:33 PM – 5:01 PM
दुर्मुहूर्त - 04:55 PM – 05:43 PM
वर्ज्यम् - 10:31 AM – 11:55 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar March 2024: 14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, कौन-सी 4 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी?


पत्नी कैसे करें पति की सेवा, किन 6 बातों का रखें ध्यान?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज