10 March 2024 आज का राशिफल: मेष-कर्क वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-संतान के कारण कौन होगा परेशान? जानें डेली राशिफल से

Daily Horoscope 10 March 2024: रविवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 9, 2024 8:33 AM IST / Updated: Mar 10 2024, 08:16 AM IST

Aaj Ka Rashifal 10 March 2024: 10 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, ये मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। वृषभ राशि वाले को कोई उपहार मिल सकता है, इनके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कर्क राशि वालों को ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा, व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

10 मार्च 2024 मेष राशिफल (10 March 2024 Mesh Rashifal)
आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। बेफिजूल खर्च करने से बचें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

10 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (10 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज बिजनेस में अधिक मेहनत और परिश्रम करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच थोड़ा विवाद हो सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। घर में मेहमानों के आना-जाना लगा रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान होगा। युवा अपने करियर के प्रति नई योजना बना सकते हैं।

10 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (10 March 2024 Mithun Rashifal)
आज आप कहीं भी पैसा निवेश करने से बचें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आलस्य का असर पारिवारिक जीवन पर हो सकता है। सेहत में छोटे-बड़े उतार-चढ़ाव संभव हैं। बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। घर में लोगों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

10 मार्च 2024 कर्क राशिफल (10 March 2024 Kark Rashifal)
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। अत्यधिक मेहनत और परिश्रम के कारण शरीर में दर्द रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा।

10 मार्च 2024 सिंह राशिफल (10 March 2024 Singh Rashifal)
घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। संतान संबंधी कार्य जैसे विवाह, नौकरी आदि में सफलता मिलेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

10 मार्च 2024 कन्या राशिफल (10 March 2024 Kanya Rashifal)
नए लोगों से प्रोफेशलन संबंध बनेंगे, जो भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे। कब्ज, पेट फूलना आदि समस्याएं हो सकती हैं। आज अचानच आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप सब कुछ अच्छी तरह से मैनेज कर लेंगे। आज किसी को कटु वचन न बोलें। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी।

10 मार्च 2024 तुला राशिफल (10 March 2024 Tula Rashifal)
आज किसी घटना से आपको चोट लग सकती है। बिजनेस में आपको अच्छा बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। मौसमी बीमारियाँ जैसे सिरदर्द, बुखार आदि हो सकती हैं। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को निखारने पर विशेष ध्यान देंगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

10 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (10 March 2024 Vrischik Rashifal)
आय के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। पारिवारिक वातावरण में अशांति रहेगी। भाई-बहनों के साथ तालमेल कमजोर हो सकता है। दूसरों के विवादों से दूर रहें।

10 मार्च 2024 धनु राशिफल (10 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आप आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। वर्क प्लेस में आज आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा। कठिन समय में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। भूमि-वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

10 मार्च 2024 मकर राशिफल (10 March 2024 Makar Rashifal)
आज मन में अनावश्यक भय एवं बेचैनी रहेगी। दांपत्य में मधुरता आएगी। संतुलित आहार और व्यायाम की ओर रुझान बढ़ेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार मिल सकता है। पैसों से जुड़े काम पूरे होंगे। आज आप किसी पार्टी में व्यस्त रहेंगे। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रहेगी।

10 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (10 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज आप जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी में कोई जरूरी काम रुक सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

10 मार्च 2024 मीन राशिफल (10 March 2024 Meen Rashifal)
आज किसी वजह से आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार हो जाएगा, इसलिए अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। सर्दी, खांसी और एलर्जी की समस्या रहेगी। रोजमर्रा के कामों के अलावा आप अन्य काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। संतान सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

किन 2 प्रकार के लोगों को पत्थर बांधकर समुद्र में फेंक देना चाहिए?


Surya Gochar March 2024: 14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, कौन-सी 4 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!