Weekly Horoscope 11 से 17 मार्च 2024: इस सप्ताह सूर्य-चंद्रमा बदलेंगे राशि, जानें किस राशि के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन?

Weekly Horoscope 2024: मार्च 2024 का दूसरा सप्ताह काफी खास रहेगा। इस सप्ताह कईं छोटे-बड़े ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर सभी लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 9, 2024 9:16 AM IST

Weekly Horoscope 2024: मार्च 2024 के दूसरे सप्ताह में सूर्य और चंद्रमा सहित अन्य ग्रह राशि बदलेंगे। सूर्य के मीन राशि में जाते ही खर मास शुरू हो जाएगा, जिससे मांगलिक कार्यक्रम जैसे विवाह आदि पर रोक लग जाएगी। इस सप्ताह विनायकी चतुर्थी आदि कईं पर्व भी मनाए जाएंगे। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको अपना कारोबार चमकाने के कई मौके मिलेंगे, लेकिन संभव है लापरवाही के कारण ये मौके आपके हाथ से निकल जाएं। आप चाहकर भी किसी से झूठ नहीं बोल पाएंगे, जिसका फायदा आपको निकट भविष्य में होगा। मन और वाणी पर नियंत्रण रखना सफलता देगा। पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishbha Weekly Horoscope)
इस सप्ताह भाई के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, नहीं तो नुकसान होना संभव है। संतान के किसी व्यवहार से कष्ट होगा। बिजनेस में लाभ की नई संभावनाएं सामने आएंगी। घर में अच्छा माहौल रहेगा। सिर दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। दान-पुण्य से धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Horoscope)
इस सप्ताह बुजुर्गों के अनुभव से आपको लाभ मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से परिवार के किसी सदस्य को ठेस पहुंचेगी। आलस्य में समय बर्बाद करने से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके विचारों की दिशा आपको एक नया स्तर देगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Weekly Horoscope)
आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं। करियर के लिहाज से ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कारोबार के विस्तार से खुशी मिलेगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पहले किया गया निवेश काम आएगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह काफी प्रभावशाली रहेगा। करियर के मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले पहले से काफी ठीक रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा। लव लाइफ में छोटी-मोटी नोंकझोक होती रहेगी। शादी-समारोह में जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Weekly Horoscope)
संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सताएगी, जिससे सारी खुशियां फीकी पड़ सकती हैं। अनावश्यक रूप से छोटी परेशानी बड़ी बन सकती है। इस सप्ताह विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। विदेशी संपर्क लाभकारी साबित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Horoscope)
इस सप्ताह किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। किसी नकारात्मक खबर को सुनकर आपका मन चिंतित हो सकता है। इस सप्ताह आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrischik Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप कुछ काम बिना सोचे-समझे करेंगे, निकट भविष्य में जिसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति से इस सप्ताह वाणी और बुद्धि का विकास होगा। इनकम के नए सोर्स भी इस महीने में बन सकते हैं। नौकरी में किसी बड़े मौके की तलाश पूरी होगी। सेहत में भी काफी सुधार होगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कोई पुराना निवेश आपको फायदा पहुंचा सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क होगा, जिससे फायदे की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कोई पुराना रिश्ता खुशी का कारण बनेगा। किसी को भी अनावश्यक रूप से घमंड न दिखाएं, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपकी दान-धर्म और परोपकार में रुचि बढ़ेगी। नए लाभकारी संपर्क बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग सभी मतभेदों को दूर कर देगा। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। खर्चे अधिक होने के बावजूद आप आसानी से मैनेज कर लेंगे। इस सप्ताह आप अचल संपत्ति का भरपूर आनंद लेंगे।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान दें। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। पैरों और मांसपेशियों में दर्द रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि के योग भी इस सप्ताह बन रहे हैं। परिश्रम और समझदारी से आपको लाभ होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके कुछ उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। आपके नए विचारों की सराहना होगी, धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियां दूर होंगी। विरोधी अपने ही खेल में मात खाएंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar March 2024: 14 मार्च को सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, कौन-सी 4 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी?


किन 2 प्रकार के लोगों को पत्थर बांधकर समुद्र में फेंक देना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!