Aaj Ka Panchang 9 मार्च 2024: आज कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? जानें दिन भर के मुहूर्त भी

Published : Mar 09, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-9-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 9 मार्च को फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी और अमावस्या तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान और शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:41 से 11:09 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में कुल 16 तिथियां बताई गई हैं। इनमें से 14 तिथियां दोनों पक्ष (शुक्ल और कृष्ण) में समान होती है। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या और शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है। ये दोनों ही तिथियां बहुत ही पवित्र मानी गई है। अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देवता और पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रमा हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

9 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 March 2024)
9 मार्च 2024, दिन शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06.18 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 07.55 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:41 से 11:09 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा, शुक्र, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

9 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Mar 09 5:57 AM
चन्द्रास्त - Mar 09 5:34 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 10:41 PM – 12:05 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:07 AM – 05:55 AM

9 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:33 PM
कुलिक - 6:44 AM – 8:12 AM
दुर्मुहूर्त - 08:18 AM – 09:05 AM
वर्ज्यम् - 02:13 PM – 03:37 PM


ये भी पढ़ें-

दुनिया के सबसे भयंकर 6 दुख कौन-से है, क्या जानते हैं आप?


अलग-अलग रंगों की चूड़ियां पहनने से भी चमक सकता है पति का भाग्य


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज