9 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मिथुन-तुला को होगा संपत्ति से फायदा-कौन पैसा उधार लेने से बचे? जानें डेली राशिफल से

Daily Horoscope 9 March 2024: 9 मार्च, शनिवार को वर्धमान, आनंद, सिद्ध और साध्य नाम के शुभ योग बनेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:41 से 11:09 तक रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 8, 2024 8:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 9 March 2024: 9 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को राजनीतिक संबंधों में लाभ होगा, संतान से सुख मिलेग। वृषभ वाले को कोई बुरी खबर मिलेगी, सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले की समस्या दूर होगी, थोड़ा समय परिवार के साथ बिताएंगे। कर्क राशि वाले किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, ससुराल से मदद मिलेगी। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

9 मार्च 2024 मेष राशिफल (9 March 2024 Mesh Rashifal)
अनजान लोगों से दूर रहें। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर दौड़भाग की स्थिति बनेगी। घर और बिजनेस में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। राजनीतिक संबंधों के माध्यम से फायदा हो सकता है। परिवार की देखभाल में भी आपका भरपूर सहयोग रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

9 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (9 March 2024 Vrishbha Rashifal)
दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिलने से घर में निराशा रहेगी। आज आप हर काम सोच-समझकर करें, जरा सी लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। किसी से भी पैसे उधार न लें। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। आज कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

9 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (9 March 2024 Mithun Rashifal)
किसी रिश्तेदार से बेवजह बहस हो सकती है, जिसका असर आपकी लव लाइफ भी होगा। आज आपकी मदद से परिवार की कोई समस्या दूर हो सकती है। दैनिक कार्यों से हटकर आज कुछ समय अपने लिए बिताने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कोई पुराना मामला पुनः तनावपूर्ण माहौल बना सकता है।

9 मार्च 2024 कर्क राशिफल (9 March 2024 Kark Rashifal)
किसी शादी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो आप भी किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय थोड़ा कमजोर रहेगा। लक्ष्य हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

9 मार्च 2024 सिंह राशिफल (9 March 2024 Singh Rashifal)
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी को आपका भावनात्मक सहयोग मिलेगा और घरेलू माहौल में अनुशासन बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन निखरेगा। सेहत का ध्यान रखें।

9 मार्च 2024 कन्या राशिफल (9 March 2024 Kanya Rashifal)
परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। आज आपका ध्यान कारोबार बढ़ाने पर रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। संपत्ति के लेन-देन के लिए आज का दिन बहुत फायदेमंद रहेगा।

9 मार्च 2024 तुला राशिफल (9 March 2024 Tula Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी और मनमुटाव दूर होगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदा पहुंचाएगी। पारिवारिक वातावरण को अनुशासित बनाने के लिए आपकी कोशिश रंग लाएगी। सेहत ठीक रहेगी।

9 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (9 March 2024 Vrischik Rashifal)
अनावश्यक यात्रा संबंधी कोई कार्यक्रम न बनाएं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग आवश्यक है। आज आप कामकाज में काफी व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल उत्तम रहेगा। रक्त से संबंधित कोई रोग हो सकता है। परिवार के साथ खरीदी में समय बीतेगा।

9 मार्च 2024 धनु राशिफल (9 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। घरेलू कामकाज में भी आपका सहयोग बना रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। कुछ खास लोगों के संपर्क में रहने से आपकी मानसिकता में आश्चर्यजनक बदलाव भी आ सकता है।

9 मार्च 2024 मकर राशिफल (9 March 2024 Makar Rashifal)
नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। बिजनेस और नौकरी से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला स्वयं ही लें तो बेहतर रहेगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, इसमें मनचाही सफलता भी मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें.

9 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (9 March 2024 Kumbh Rashifal)
घर में किसी से आपका विवाद हो सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग भी आपको सम्मान दिलाएगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

9 मार्च 2024 मीन राशिफल (9 March 2024 Meen Rashifal)
पारिवारिक माहौल में आज अशांति रहेगी। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियाँ रह सकती हैं। आज आप हर काम मन लगाकर करेंगे, जिसके अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। कोई जरूरी काम आज पैसों के कारण अटक सकता है।


ये भी पढ़ें-

किन 5 लोगों को कभी उनके नाम से नहीं बुलाना चाहिए?


होलिका दहन, होली और चंद्रग्रहण, जानें मार्च 2024 में कब, क्या होगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!