Spiritual

होलिका दहन, होली और चंद्रग्रहण, जानें मार्च 2024 में कब, क्या होगा?

Image credits: Getty

होली पर चंद्रग्रहण का साया

मार्च 2024 में होलिका दहन और होली पर्व मनाया जाएगा। इसी दौरान चंद्रग्रहण भी होगा। ये त्योहार कब मनाए जाएंगे और चंद्रग्रहण का इन पर क्या असर होगा, आगे जानिए…

Image credits: Getty

होलिका दहन 2024 कब?

धर्म ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। इस बार ये तिथि 24 मार्च, रविवार को दिन भर रहेगी। इसलिए इसी दिन होलिका की पूजा भी होगी और दहन भी।

Image credits: freepik

होली 2024 कब है?

होलिका दहन के अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है। इस बार ये पर्व 25 मार्च, सोमवार को है। इसे बसंत और फाग उत्सव भी कहते हैं। देशभर में इस दिन कईं रोचक परंपराएं निभाई जाती है।

Image credits: adobe stock

कब होगा चंद्र ग्रहण 2024? (Chandra Grahan 2024)

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार की सुबह 10.23 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

Image credits: Getty

क्या भारत में माना जाएगा सूतक?

ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार, 25 मार्च, सोमवार को होने वाला साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे।

Image credits: Getty

क्या हमारे जीवन पर होगा चंद्रग्रहण का असर?

विद्वानों के अनुसार, चंद्रग्रहण का असर सभी लोगों पर होता है, चाहे वो कहीं दिखाई दे या न दे। ग्रहण के शुभ-अशुभ फलों से कोई भी बच सकता। राशि अनुसार ही फल व्यक्ति को प्राप्त होते हैं।

Image credits: Getty