Spiritual

Falgun 2024: कब से शुरू होगा हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन?

Image credits: Getty

साल का अंतिम महीना है फाल्गुन

हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं जिसके चलते इसका विशेष महत्व माना गया है। जानें इस बार कब से शुरू होगा फाल्गुन मास…

Image credits: Getty

2 दिन रहेगी फाल्गुन की पहली तिथि

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 24 फरवरी, शनिवार की शाम 6 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 25 फरवरी, रविवार की रात 08:36 तक रहेगी।

Image credits: Getty

कब से शुरू होगा फाल्गुन मास?

ज्योतिषियों के अनुसार, चूंकि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 25 फरवरी, रविवार को होगा, इसलिए इसी दिन से फाल्गुन मास की शुरूआत मानी जाएगी।

Image credits: Getty

क्यों है इस महीने का नाम फाल्गुन?

फाल्गुन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा पर चंद्रमा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इसी नक्षत्र के नाम पर हमारे विद्वानों ने साल के इस अंतिम महीने का नाम फाल्गुन रखा है।

Image credits: Getty

क्यों खास है फाल्गुन मास?

फाल्गुन हिंदू पंचांग का अंतिम महीना तो है, साथ ही इस महीने में महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होलिका दहन जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाए जातें हैं, इसलिए इसका खास महत्व है।

Image credits: Getty

श्रीकृष्ण ने बताया फाल्गुन का महत्व

गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि ‘महीनों में मैं फाल्गुन हूं।’ फाल्गुन मास में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, श्रीकृष्ण और चंद्रमा की पूजा करने का विधान पुराणों में बताया गया है।

Image credits: Getty