
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग स्वरूर में प्रकट हुए थे। इसलिए इस पर्व महादेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत-उपवास भी किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 March 2024)
8 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र सुबह 10.41 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:09 से दोपहर 12:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि पहले से ही शुक्र, सूर्य और शनि स्थित हैं। इस तरह एक ही राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
8 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - Mar 08 5:12 AM
चन्द्रास्त - Mar 08 4:26 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 10:43 PM – 12:08 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:08 AM – 05:56 AM
8 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:33 PM – 5:01 PM
कुलिक - 8:13 AM – 9:41 AM
दुर्मुहूर्त - 09:06 AM – 09:53 AM और 01:00 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 02:13 PM – 03:38 PM
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2024: तस्वीरों में देखिए वो जगह, जहां हुआ था भगवान शिव-पार्वती का विवाह !
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।