8 March 2024 Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा राजनीति में बड़ा पद-कौन खरीद सकता है नया वाहन? जानें डेली राशिफल से

Daily Horoscope 8 March 2024: 8 मार्च, शुक्रवार को फाल्गुन मास को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धूम्र, धनिष्ठा, सर्वार्थसिद्धि, शिव और सिद्ध नाम के 5 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:09 से दोपहर 12:37 तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 7, 2024 7:23 AM IST

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: 8 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, ये व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वृषभ राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं, स्टूडेंट्स का दिन अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालों को संपर्कों का लाभ मिलेगा, सेहत में सुधार होगा। कर्क राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, इनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

8 मार्च 2024 मेष राशिफल (8 March 2024 Mesh Rashifal)
भाइयों से संबंध खराब होने की संभावना है। संतान की किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। संपत्ति या विरासत से जुड़े कुछ कार्यों परेशानी आ सकती है। नौकरी में कुछ काम न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

8 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (8 March 2024 Vrishbha Rashifal)
दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेगी। पति-पत्नी का रिश्ता सहयोगात्मक ढंग से पूरा हो सकता है। राजनीतिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

8 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (8 March 2024 Mithun Rashifal)
पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। कोई आपकी भावुकता का फायदा उठा सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही किसी की मदद करें। संपर्कों का लाभ मिलेगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

8 मार्च 2024 कर्क राशिफल (8 March 2024 Kark Rashifal)
घर की व्यवस्था ठीक-ठाक रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बदलाव की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और नई सफलता हासिल करने का रास्ता भी बनेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

8 मार्च 2024 सिंह राशिफल (8 March 2024 Singh Rashifal)
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने से तनाव रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस के कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे। घर के रेनोवेशन को लेकर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता के सहयोग से कोई परेशानी हल हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

8 मार्च 2024 कन्या राशिफल (8 March 2024 Kanya Rashifal)
अपनी योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। खान-पान के प्रति लापरवाही के कारण पेट खराब रह सकता है। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों का सलाह जरूर लें, नहीं तो छोटी-छोटी गलतियाँ नुकसान का कारण बन सकती हैं।

8 मार्च 2024 तुला राशिफल (8 March 2024 Tula Rashifal)
मशीनरी से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में उचित सामंजस्य बना रहेगा। करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज भी आपको मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपकी वाणी से किसी नजदीकी रिश्तेदार से रिश्ते खराब हो सकते हैं। संतान पर ध्यान देने की जरूरत है।

8 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (8 March 2024 Vrischik Rashifal)
अनावश्यक खर्चों में कटौती करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। स्किन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के मौका मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान मिलेगा। नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिलहाल ऐसा न करें।

8 मार्च 2024 धनु राशिफल (8 March 2024 Dhanu Rashifal)
अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस पर गंभीरता से विचार करें। किसी भी प्रकार का कागजी कार्य करते समय अतिरिक्त सावधानी बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी।

8 मार्च 2024 मकर राशिफल (8 March 2024 Makar Rashifal)
बिजनेस से जुड़े कामों में रूकावट आ सकती है। आज आपको किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। अगर आप इस समय कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस पर दोबारा विचार करें। पड़ोसियों के किसी बात पर नोंक-झोंक हो सकती है।

8 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (8 March 2024 Kumbh Rashifal)
आर्थिक समस्याओं के कारण चिंता रहेगी। घर के बड़ों से सलाह मान लें, इसी में आपकी भलाई है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय उत्तम है। सामाजिक तौर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

8 मार्च 2024 मीन राशिफल (8 March 2024 Meen Rashifal)
इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक माहौल में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है जो आपके लिए उपहार भी लाएगा।

 

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024 Detail: 8 मार्च को करें महाशिवरात्रि व्रत, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि, महत्व और आरती


Mahashivratri 2024: तस्वीरों में देखिए वो जगह, जहां हुआ था भगवान शिव-पार्वती का विवाह !


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!