
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। आज 7 मार्च को एक साथ दो ग्रह राशि बदलेंगे, इनके नाम हैं बुध और शुक्र। नौ ग्रहों में इन 2 दोनों का विशेष महत्व है। बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
7 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 March 2024)
7 मार्च 2024, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 01.03 तक रहेगी, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और श्रवण नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:33 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को बुध ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, वहीं शुक्र मकर से निकलकर कुंभ राशि में। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
7 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:46 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Mar 07 4:22 AM
चन्द्रास्त - Mar 07 3:17 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 01:01 PM
अमृत काल - 07:08 AM – 08:36 AM और 01:17 AM – 02:43 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 AM – 05:57 AM
7 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:46 AM – 8:14 AM
कुलिक - 9:42 AM – 11:10 AM
दुर्मुहूर्त - 10:40 AM – 11:27 AM और 03:21 PM – 04:08 PM
वर्ज्यम् - 04:39 PM – 06:05 PM
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2024: ‘ज्योतिर्लिंग’ और ‘शिवलिंग’ में क्या अंतर है?
नोट करें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही समय, ध्यान रखें ये 5 बातें भी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।