Aaj Ka Panchang 6 मार्च 2024: आज शुभ योग में करें विजया एकादशी व्रत, चंद्रमा करेगा मकर राशि में प्रवेश

Published : Mar 06, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-6-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 6 मार्च को विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एक साल में कुल 24 एकादशी होती है। इनमें से फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। इस बार विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च, बुधवार को किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 March 2024)
6 मार्च 2024, दिन बुधवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:38 से 02:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

6 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Mar 06 3:27 AM
चन्द्रास्त - Mar 06 2:09 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 10:16 AM – 11:48 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:10 AM – 05:58 AM

6 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:15 AM – 9:42 AM
कुलिक - 11:10 AM – 12:38 PM
दुर्मुहूर्त - 12:14 PM – 01:01 PM
वर्ज्यम् - 10:16 PM – 11:45 PM


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: ‘ज्योतिर्लिंग’ और ‘शिवलिंग’ में क्या अंतर है?


नोट करें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही समय, ध्यान रखें ये 5 बातें भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज