
पंचांग बनाते समय पांच बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। बहुत कम लोगों को पता है कि करण क्या होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथि के आधे भाग को करण करते हैं, ये 11 प्रकार के होते हैं, इनके नाम इस प्रकार हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
5 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 March 2024)
5 मार्च 2024, दिन मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को मूल नक्षत्र शाम 04.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले मूल नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:33 से 05:00 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा धनु राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
5 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:48 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Mar 05 2:27 AM
चन्द्रास्त - Mar 05 1:05 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 01:01 PM
अमृत काल - 09:45 AM – 11:20 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:11 AM – 05:59 AM
5 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:43 AM – 11:10 AM
कुलिक - 12:38 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:08 AM – 09:55 AM और 11:23 PM – 12:13 AM
वर्ज्यम् - 02:24 PM – 03:59 PM और 01:08 AM – 02:39 AM
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2024: शिवजी की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।