Spiritual

Mahashivratri 2024: शिवजी की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए?

Image credits: adobe stock

महाशिवरात्रि 8 मार्च को

8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। ये भगवान शिव की भक्ति का दिन है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए लोग घरों में उनकी तस्वीर भी लगाते हैं। जानें शिवजी की तस्वीर से जुड़ी खास बातें…

Image credits: Getty

शिवजी की कैसी तस्वीर घर में न लगाएं?

वास्तु के अनुसार, महादेव की ऐसी तस्वीर घर में न लगाएं जो क्रोधित अवस्था में हो, जैसे नटराज। मान्यता है कि ऐसी तस्वीरों से निगेटिव एनर्जी निकलती है, जिसका असर पूरे घर पर होता है।

Image credits: pxfuel

शिवजी की ऐसी तस्वीर भी हटा दें घर से

अगर भगवान शिव की कोई तस्वीर टूट-फूट गई हो तो उसे घर में न लगाएं। इसे तुरंत नदी नदी में प्रवाहित कर दें। शास्त्र भी कहता है कि खंडित तस्वीरों की पूजा नहीं करनी चाहिए।

Image credits: peakpx

सुख-शांति के लिए लगाएं ऐसी तस्वीर

ध्यान अवस्था में बैठे महादेव की तस्वीर घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में खुशहाली भी।

Image credits: wallpapers.com

इन तस्वीरों से भी मिलता है शुभ फल

आप अपने घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना चाहते हैं तो 12 ज्योतिर्लिंगों की तस्वीर लगाएं। इस तस्वीर को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका शुभ असर घर के हर सदस्य पर होता है।

Image credits: Getty

किस दिशा में लगाएं तस्वीर?

भगवान शिव की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए, इसके बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। इसके अनुसार महादेव की दस्वीर हमेशा घर के उत्तर दिशा में लगानी चाहिए।

Image credits: adobe stock