Spiritual

Mahashivratri 2024 पर राशि अनुसार करें उपाय, जो चाहेंगे-वो मिलेगा

Image credits: Getty

महाशिवरात्रि 8 मार्च को

8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन राशि अनुसार शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो महादेव अति प्रसन्न होते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार कैसे करें शिवलिंग का अभिषेक…

Image credits: freepik

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करें। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये लोग महाशिवरात्रि पर गाय के कच्चे दूध (बिना उबले) से शिवलिंग का अभिषेक करें तो धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर फलों के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस राशि के लोग मक्खन से शिवलिंग का अभिषेक करें, इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग गुड़ को पानी में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इनके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग महाशिवरात्रि पर पानी में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इन्हें जीवन का हर सुख मिल सकता है।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि वाले लोग पानी में गुलाब का इत्र मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इन्हें रोगों में आराम मिलेगा।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें तो इन्हें भूमि-भवन से लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग महाशिवरात्रि पर पानी में चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले महाशिवरात्रि पर सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें तो शनिदेव की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ये लोग महाशिवरात्रि पर विधारा (एक जड़ीबूटी) के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग पीले फल जैसे आम के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

Image credits: freepik