Spiritual

अलग-अलग रंगों की चूड़ियां पहनने से भी चमक सकता है पति का भाग्य

Image credits: www.distacart.com

करें चूड़ी का ये अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि महिलाएं वार के अनुसार रोज अलग-अलग रंगों की चूड़ियां पहनें तो इसके पति की किस्मत भी चमक सकती है। आगे जानिए क्या है ये आसान उपाय…

Image credits: adobe stock

सोमवार को चमकीले रंग की चूड़ी पहनें

सोमवार का स्वामी चंद्रमा को माना गया है। इसलिए इस दिन महिलाओं को चमकीले रंग की चूड़ियां पहनना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति रहेगी और पति की किस्मत भी चमक उठेगी।

Image credits: pinterest

मंगलवार को लाल रंग की चूड़ी पहनें

इस वार के स्वामी मंगलदेव हैं। इस दिन महिलाएं लाल रंग की चूड़ियां पहनें जो अखंड सुहाग प्रतीक हैं। ऐसा करने से पति को भूमि-भवन, मकान आदि के कामों में फायदा हो सकता है।

Image credits: pinterest

बुधवार को हरे रंग की चूड़ी पहनें

इस वार के स्वामी बुधदेव हैं। इस दिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। ऐसा करने से पति को नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं और बिजनेस में सफलता भी मिलेगी।

Image credits: adobe stock

गुरुवार को पीले रंग की चूड़ी पहनें

अगर वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही है तो गुरुवार को पीले रंग की चूड़ी पहनें। इससे आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी और पति को भी उनके काम में सफलता मिलती रहेगी।

Image credits: pinterest

शुक्रवार को गोल्डन रंग की चूड़ी पहनें

इस वार के स्वामी हैं शुक्रदेव। ये सुख-संपत्ति के स्वामी हैं। धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए इस दिन गोल्डन रंग की चूड़ियां महिलाओं को पहनना चाहिए।

Image credits: adobe stock

शनिवार को नीले रंग की चूड़ी पहनें

इस वार के स्वामी हैं शनिदेव, जो हमें अच्छे-बुरे कर्मों का फल देते हैं। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए नीले रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इससे पतिदेव की परेशानी दूर होगी।

Image credits: adobe stock

रविवार को नारंगी रंग की चूड़ी पहनें

इस वार के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस दिन महिलाएं नारंगी रंग की चूड़ियां पहने तो इससे पति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और उसे हर काम में मनचाही सफलता भी मिलती है।

Image credits: pinterest