6 March 2024 Aaj Ka Rashifal: मेष-तुला वाले फंस सकते हैं कानूनी मामलों में, किसे मिलेगा मैरिज प्रपोजल? जानें डेली राशिफल से

Daily Horoscope 6 March 2024: 6 मार्च, बुधवार को विजया एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन श्रीवत्स, वज्र, व्यातीपात और वरियान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:38 से 02:05 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Mar 5, 2024 5:28 AM IST / Updated: Mar 07 2024, 12:56 PM IST

Aaj Ka Rashifal 6 March 2024: 6 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले कानूनी मामलों से दूर रहें, उधार दिया पैसा मिल सकता है। वृष राशि वाले दूसरों के मामले में दखल न दें, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले की लव लाइफ ठीक रहेगी, पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कर्क राशि वाले बजट का ध्यान रखें, ससुराल से मदद मिल सकती है। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

6 मार्च 2024 मेष राशिफल (6 March 2024 Mesh Rashifal)
आज आप को सरकारी नियम तोड़ सकते हैं, जिससे परेशानी होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, बिजनेस की स्थिति भी ठीक रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। काम का बोझ कुछ ज्यादा हो सकता है। उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें।

6 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (6 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। गले से संबंधित रोग हो सकते हैं। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम हो सकता है। आपकी एकाग्रता और मेहनत नई सफलता दिलाएगी। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

6 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (6 March 2024 Mithun Rashifal)
भाइयों से चल रहा विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ सकता है। बिजनेस से जुड़ी भविष्य की योजनाओं को फिलहाल टाल दें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। तनाव और चिंता के कारण अनिद्रा जैसी शिकायत हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।

6 मार्च 2024 कर्क राशिफल (6 March 2024 Kark Rashifal)
घरेलू सुविधाओं पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। पड़ोसियों से झगड़ा या बहस हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित लोग अपना ख्याल रखें। युवा अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

6 मार्च 2024 सिंह राशिफल (6 March 2024 Singh Rashifal)
अनावश्यक योजनाओं को त्याग दें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल दूर हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

6 मार्च 2024 कन्या राशिफल (6 March 2024 Kanya Rashifal)
प्यार के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानियां रहेंगी। युवाओं को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस होगी। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह काम आएगी। जल्दी सफलता पाने के लिए कुछ भी अनुचित न करें।

6 मार्च 2024 तुला राशिफल (6 March 2024 Tula Rashifal)
बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस में किसी दूसरे की सलाह पर काम न करें। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। रोजमर्रा के कामों में नई चीजें सीखने का मिलेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों में आज न उलझें तो बेहतर रहेगा

6 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (6 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज का दिन थोड़ा मिश्रित फलदायी रहेगा। नजदीकी संबंधों में किसी से विवाद हो सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। आपकी मेहनत और प्रयास सफल होंगे। विवाह योग्य लोगों से अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

6 मार्च 2024 धनु राशिफल (6 March 2024 Dhanu Rashifal)
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर देना चाहिए, नहीं तो बाद में पछतावा होगा। व्यस्तता के बावजूद अपने काम के लिए समय निकाल लेंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आज लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।

6 मार्च 2024 मकर राशिफल (6 March 2024 Makar Rashifal)
अपनी क्षमता के अनुसार आप लोगों की मदद करेंगे। किसी प्रिय मित्र के संबंध में अप्रिय सूचना मिलने से मन परेशान रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।

6 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (6 March 2024 Kumbh Rashifal)
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। हर फैसला सोच-समझकर लें।

6 मार्च 2024 मीन राशिफल (6 March 2024 Meen Rashifal)
नजदीकी रिश्तेदार से जुड़ी बुरी खबर विचलित कर सकती है। बिनजेस या अन्य किसी काम में जोखिम न लें। पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं। घर के रख-रखाव से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। उलझनों से छुटकारा मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: ‘ज्योतिर्लिंग’ और ‘शिवलिंग’ में क्या अंतर है?


नोट करें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही समय, ध्यान रखें ये 5 बातें भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!