Maha Shivratri 2024 Rashifal: महाशिवरात्रि पर किस राशि पर बरसेगी शिवजी की कृपा? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Published : Mar 07, 2024, 10:37 AM ISTUpdated : Mar 08, 2024, 09:12 AM IST
Mahashivratri-2024-rashifal

सार

Maha Shivratri 2024: 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का महत्व है। इस पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कई शुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें राशिफल 

Maha Shivratri 2024 Ka Rashifal: इस बार महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं जिनका शुभ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 8 मार्च को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि पहले से ही शुक्र, सूर्य और शनि स्थित हैं। इस तरह एक ही राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन शिव नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा, वहीं रात में सिद्ध योग भी रहेगा। इनके अलावा और भी कईं शुभ योग इस दिन बनेंगे। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा महाशिवरात्रि पर्व और उपाय भी…

मेष राशि
इस राशि के लोगों का प्रदर्शन नौकरी में काफी खास रहेगा, अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में भी इनकी रणनीति कारगर साबित होगी। लेकिन इन्हें जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं, जिससे काफी राहत मिलेगी।
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।

वृष राशि
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
दिन की शुरूआत ठीक होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मित्रों के साथ समय बीतेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- शिवजी को भांग का भोग लगाएं।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों का अनावश्यक विवाद हो सकता है, इन्हें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। पुश्तैनी जायदाद के मामलों में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि से लाभ के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार भी आज आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें।
उपाय- महादेव को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि
बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं, जिससे आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी। आप खुद को फिट महसूस करेंगे। नौकरी में योग्यता का पुरस्कार मिलेगा। चंद्रमा की स्थिति से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जन कल्याण के कामों में समय बीतेगा।
उपाय- बैल को चारा खिलाएं।

तुला राशि
संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बिजनेस में सोच समझकर ही कोई नया फैसला लें। संतान पक्ष से किसी बात पर विरोध हो सकता है। घनिष्ठ मित्रों से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- शिव-पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करें।

वृश्चिक राशि
कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस में कोई नया फायदेमंद अनुबंध हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
उपाय- 11 दीपकों से शिवजी की आरती करें।

धनु राशि
ऐशो-आराम के सुख साधनों में वृद्धि होगी। बिजनेस और नौकरी के मामलों असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मांगलिक कामों में पैसा खर्च होगा। यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों में फेरबदल की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक पानी में चंदन मिलाकर करें।

मकर राशि
किसी घनिष्ठ मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। पुराना निवेश आज फायदा पहुंचाएगा। भविष्य की योजना पर तेजी से काम होगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। रोजगार से जुड़ा कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- शिवजी की पूजा में 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।

कुंभ राशि
नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के लिए किए गए आपके प्रयोग सफल साबित होंगे। इस समय आप शांति का अनुभव करेंगे। कुछ विशेष लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा।
उपाय- शिव परिवार की पूजा संयुक्त रूप से करें।

मीन राशि
पैसों की आवक बनी रहेगी, खर्च भी खूब करेंगे। परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप आने से विद्यार्थियों का मन प्रसन्न रहेगा। लोगों से संबंध पहले से बेहतर होंगे। भाइयों व पार्टनर से चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है। कोर्ट संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र (ऊं नम: शिवाय) का जाप करें।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024 Detail: 8 मार्च को करें महाशिवरात्रि व्रत, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि, महत्व और आरती


Mahashivratri 2024: तस्वीरों में देखिए वो जगह, जहां हुआ था भगवान शिव-पार्वती का विवाह !


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज