
Surya Rasifal March 2024: सूर्य को हमारे सौर मंडल का राजा कहा जाता है। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है। ज्योतिष शास्त्र क अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है, इसके बाद वह राशि क्रम में आगे बढ़ता है। वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में है। 14 मार्च को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसे मीन संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। 4 राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
वृषभ राशि को होगा धन लाभ
सूर्य के मीन राशि में जाने से वृषभ राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन्हें धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यर्थ के विवादों से छूटकार मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ भी पहले से काफी ठीक रहेगी। कोई अच्छी खबर इस दौरान मिल सकती है।
सिंह राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन
इस राशि के लोगों का प्रमोशन सूर्य के राशि परिवर्तन से हो सकता है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। अधिकारी भी इनके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी।
वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान
इस राशि के लोगों की सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। पैतृक संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में यदि कोई परेशानी आ रही है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। यात्रा पर जाने से फायदा होगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय हो सकता है। आपके लिए निर्णय सही साबित होंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। यदि कोई कानूनी मामला अटका है तो उसमें भी जीत मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Pics: सेहरा बांध दूल्हा बने महाकाल, साल में 1 बार होता है ये श्रृंगार
पत्नी कैसे करें पति की सेवा, किन 6 बातों का रखें ध्यान?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।