13 March 2024 आज का राशिफल: कर्क-कन्या वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, किसे मिलेगा जॉब का ऑफर? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 13 March 2024: 13 मार्च, बुधवार को मृत्यु, काण, इंद्र और वैधृति नाम के 4 योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 12:36 से 02:05 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचें।

 

Manish Meharele | Published : Mar 12, 2024 5:01 AM IST / Updated: Mar 13 2024, 08:01 AM IST

Aaj Ka Rashifal 13 March 2024: 13 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को राजनीति से फायदा मिलेगा, इनके ऊपर आलस्य हावी रहेगा। वृष राशि वालों को बुरी खबर मिलेगी, लापरवाही से नुकसान भी होगा। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इन्हें क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कर्क राशि वाले गलत कामों से दूर रहें, इन्हें करियर में नया मौका मिलेगा। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

13 मार्च 2024 मेष राशिफल (13 March 2024 Mesh Rashifal)
आज आप अनजान लोगों पर भरोसा न करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। राजनीतिक संबंधों का फायदा मिलेगा।

13 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (13 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज कोई अप्रिय सूचना मिलने से घर में निराशा रहेगी। अपने काम सावधानीपूर्वक पूरा करें, जरा-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। आज आप किसी से भी पैसे उधार न लें। आज आपको अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर जरूर रखें।

13 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (13 March 2024 Mithun Rashifal)
किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। मशीनों, कारखानों आदि से संबंधित बिजनेस में नई सफलता मिल सकती है। परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। कोई पुराना मामला फिर से उजागर होने से परेशानी होगी।

13 मार्च 2024 कर्क राशिफल (13 March 2024 Kark Rashifal)
आज आप गलत काम करने वाले लोगों से दूर रहें तो ही बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। ग्लैमर और कला जगत से जुड़े लोगों को करियर में नया मौका मिलेगा। समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है।

13 मार्च 2024 सिंह राशिफल (13 March 2024 Singh Rashifal)
आज आपका समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन निखरेगा। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति मदद करेगा। विरासत से जुड़ा कोई विवाद है तो आज वह समाप्त हो सकता है। बिजनेस में गतिविधियां सामान्य रहेंगी।

13 मार्च 2024 कन्या राशिफल (13 March 2024 Kanya Rashifal)
शीघ्र सफलता पाने की जल्दबाजी में गैरकानूनी काम न करें। दूसरों के मामले में दखल देने से परेशान हो सकते हैं। कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर विचार करेंगे। यदि आप नई संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। घरर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।

13 मार्च 2024 तुला राशिफल (13 March 2024 Tula Rashifal)
आज आपको बेफिजूल के खर्चों से बचना होगा। परिवार के बड़े व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें। बिजनेस की योजना को गंभीरता से लें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक वातावरण अनुशासित बना रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

13 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (13 March 2024 Vrischik Rashifal)
अनावश्यक यात्रा पर जाने से बचें। ग़लतफ़हमी के कारण पारिवारिक रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में काफी वृद्धि होगी। घरेलू जरूरतों से जुड़ी चीजें खरीदने में भी समय व्यतीत होगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

13 मार्च 2024 धनु राशिफल (13 March 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपको धन हानि हो सकती है। आज आप भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। कुछ खास लोगों के संपर्क में आने से आपकी सोच में आश्चर्यजनक बदलाव आ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने से खुशी होगी।

13 मार्च 2024 मकर राशिफल (13 March 2024 Makar Rashifal)
निगेटिव काम करने वाले लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। बिजनेस और नौकरी से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आप स्वयं ही लें। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात से तनाव का माहौल बनेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

13 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (13 March 2024 Kumbh Rashifal)
परिवार में कोई आपसे नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग आपको सम्मान दिलाएगा। अटका धन भी आज मिल सकता है।

13 मार्च 2024 मीन राशिफल (13 March 2024 Meen Rashifal)
लापरवाही और लेटलतीफी के कारण कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। पारिवारिक माहौल में कुछ अशांति हो सकती है। भाई-बहनों के साथ मजबूत संबंध बनेगा। नौकरी के उचित अवसर प्राप्त होंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Khar Maas 2024: कब से कब तक रहेगा खर मास, कौन-से 5 काम करने से बचें?


Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!