14 March 2024 आज का राशिफल: तुला-कुंभ वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा-किसे मिलेगी बेड न्यूज? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 14 March 2024: 14 मार्च गुरुवार को फाल्गुन शुक्ल पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे खर मास शुरू होगा और विवाह आदि शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा न करें।

 

Manish Meharele | Published : Mar 12, 2024 8:59 AM IST / Updated: Mar 14 2024, 07:59 AM IST

Aaj Ka Rashifal 14 March 2024: 14 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले अचल संपत्ति खरीद सकते हैं, इन्हें दूसरों की सलाह काम आएगी। वृष राशि वाले गैरकानूनी काम न करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी और सेहत में भी सुधार होगा। कर्क राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें किसी की मदद करने का मौका भी मिलेगा। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

14 मार्च 2024 मेष राशिफल (14 March 2024 Mesh Rashifal)
परिवार में किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दूसरों की सलाह काम आएगी, लेकिन अंतिम निर्णय अपना रखें। अचल संपत्ति जैसे मकान या फ्लैट खरीदने की योजना बनेगी। लव लाइफ में हल्की नोक-झोंक हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

14 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (14 March 2024 Vrishbha Rashifal)
आज आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं, इसलिए गैरकानूनी काम न करें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव आपके ऊपर रहेगा। आज बिना वजह तनाव हावी हो सकता है। घर के रेनोवेशन को लेकर योजनाएं बनेंगी। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी।

14 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (14 March 2024 Mithun Rashifal)
दूसरों पर भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। साझेदारी के बिजनेस में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप घर की सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे। सेहत में सुधार होगा।

14 मार्च 2024 कर्क राशिफल (14 March 2024 Kark Rashifal)
आपके क्रोध के कारण परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जो नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उसके बारे में गंभीरता से सोचें। आज आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

14 मार्च 2024 सिंह राशिफल (14 March 2024 Singh Rashifal)
स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आप भावुक होकर कोई निर्णय ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अति आत्मविश्वास के कारण बनते काम अटक भी सकते हैं। दिन भर भागदौड़ बनी रहेगी।

14 मार्च 2024 कन्या राशिफल (14 March 2024 Kanya Rashifal)
युवा अपने करियर के प्रति गंभीर रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं किसी को न बताएं। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। आज आपका अधिकांश समय बाहरी गतिविधियों में बीतेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिलने से परिवार में निराशा रहेगी।

14 मार्च 2024 तुला राशिफल (14 March 2024 Tula Rashifal)
परिवार के लोगों की सलाह काम आएगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में हैं, इसका आप अधिकतम लाभ उठाने में सफल रहेंगे। संतान पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

14 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (14 March 2024 Vrischik Rashifal)
अतीत की कोई बात वर्तमान पर हावी हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत में आ रहे उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज न करें। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। दूसरे लोगों के विवाद में आप न हीं बोलें तो अच्छा रहेगा।

14 मार्च 2024 धनु राशिफल (14 March 2024 Dhanu Rashifal)
बच्चों का निगेटिव व्यवहार आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। गुप्त विद्याओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा, जो की ठीक नहीं है। कोट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पैसों की तंगी के कारण किसी से उधार लेना पड़ेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर बहस हो सकती है।

14 मार्च 2024 मकर राशिफल (14 March 2024 Makar Rashifal)
आज आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी, समय पर दवाई खाएं और चेकअप भी करवाएं। छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है। पैसों के मामले में किसी पर विश्वास न करें। दुश्मन आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर रहें तो ही अच्छा रहेगा।

14 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (14 March 2024 Kumbh Rashifal)
स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक है। माता-पिता से आर्थिक सहायता मिलने से खुशी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। एक से अधिक जगह से इनकम हो सकती है।

14 मार्च 2024 मीन राशिफल (14 March 2024 Meen Rashifal)
आर्थिक पक्ष पहले से काफी बेहतर रहेगा। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। बिजनेस में नई सफलताएं मिल सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य समाज में कोई उपलब्धि हासिल कर सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुशी रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Khar Maas 2024: कब से कब तक रहेगा खर मास, कौन-से 5 काम करने से बचें?


Holashtak 2024 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इसे क्यों मानते हैं अशुभ? जानें इससे जुड़ी हर बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!