Aaj Ka Panchang 18 दिसंबर 2023: स्कंद षष्ठी आज, दिन भर रहेगा अमृत नाम का शुभ योग

Published : Dec 18, 2023, 05:00 AM IST
Monday-Panchang

सार

18 दिसंबर, सोमवार को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:25 से 09:44 तक रहेगा। 

भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय देवताओं के सेनापति भी हैं। इनका एक नाम स्कंद भी है। अगहन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है, इस पर्व में भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। इस बार ये पर्व 18 दिसंबर, सोमवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

18 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 December 2023)
18 दिसंबर 2023, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 03.14 तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में महादेव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा का विधान है। सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:25 से 09:44 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

18 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- शतभिषा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 18 11:40 AM
चन्द्रास्त - Dec 18 11:23 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:44 PM
अमृत काल - 06:37 PM – 08:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:30 AM – 06:18 AM

18 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:03 AM – 12:23 PM
कुलिक - 1:42 PM – 3:01 PM
दुर्मुहूर्त - 12:44 PM – 01:26 PM और 02:51 PM – 03:33 PM
वर्ज्यम् - 07:24 AM – 08:55 AM


ये भी पढ़ें-

December 2023 Weekly Horoscope: 18 से 24 दिसंबर के बीच कौन इन्वेस्टमेंट न करे-किसे मिलेगी बुरी खबर? जानें साप्ताहिक राशिफल से


पैसे को अपनी ओर खींचता है ये पौधा, परिवार में बढ़ाता है खुशहाली


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज